मनोरंजन

आलिया-रणवीर के घर आईं लक्ष्मी, लोग दे रहे बधाईयां

बॉलीवुड की बहुचर्चित जोड़ी आलिया-रणबीर के घर नए मेहमान के आने का इंतजार कई दिनों से चल रहा था। उनके फैंस भी इस घड़ी का इंतजार कर रहे थें। आखिरकार भगवान ने सबकी सुन ली और आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। सभी आलिया और रणबीर को बधाई दे रहे हैं।

आलिया रणबीर के घर में लक्ष्मी आने से कपूर और भट्ट परिवार में खुशियां मनाई जा रही है। उनके हजारों चाहने वाले फैन्स से लेकर सेलेब्स तक इस खुबसुरत कपल को बधाईयां दे रहे हैं.

तो आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने हजारों चाहने वालों के साथ साझा किया है.

अदाकारा आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, “और हमारे जीवन का बेस्ट न्यूज. हमारी बेबी यहां है… और वह एक जादुई बच्ची की तरह है. हम ऑफिशियली तौर पर प्यार में हैं… ब्लेस्ड और ऑबसेस्ड पैरेंट्स… लव लव लव… आलिया और रणबीर”. 

आलिया के इस पोस्ट पर सेलेब्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. निम्रत कौर, दीया मिर्जा, नेहा धूपिया, कृति सेनन, मौनी रॉय, माधुरी दीक्षित, सोनम कपूर जैसे सितारों के कमेंट्स पोस्ट पर आए हैं.

कपिल शर्मा ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, “बधाई हो मम्मी पापा. ये भगवान का बेस्टेस्ट गिफ्ट है, जिससे आप दोनों ब्लेस्ड हुए हैं. छोटी प्रिंसेस को ढेर सारा प्यार. भगवान आपकी प्यारी सी फैमिली पर कृपा बरसाए”. वहीं अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर ने आलिया की पोस्ट पर ढेर सारे दिल वाले एमोजी पोस्ट किए हैं. 

आलिया की पोस्ट पर अक्षय कुमार ने कमेंट करते हुए लिखा है, “बधाई हो!! आलिया रणबीर. दुनिया में बेटी के होने से बड़ा और कोई सुख नहीं है. ब्लेस यू ऑल”. गौरतलब है कि आज सुबह साढ़े सात बजे आलिया रणबीर के साथ एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंची थीं, जहां उन्हें एडमिट कर लिया गया था. डिलीवरी के दौरान नानी-दादी भी वहां मौजूद रहीं.

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 64

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *