गॉसिपन्यूज़मनोरंजनवायरल

सलमान खान के बाद शहनाज़ गिल को मिला संजय दत्त का साथ, हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट !

Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना कैफ से लेकर भारत की शहनाज़ गिल तक का सफर तय करने वाली शहनाज़ आज सभी के दिलों पर राज करती हैं। शहनाज़ ने अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीता हुआ है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पंजाब की एक्ट्रेस अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा में छाई रहती हैं। 

सलमान खान की आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से शहनाज़ डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई के महबूब स्टूडियो के बाहर देखा गया। जहां उन्होंने खुद पैपराजी से बात करते हुए बताया कि वह बहुत जल्द संजय दत्त के साथ अमेरिका जा रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/CfsuqxOIKe6/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

दरअसल सोशल मीडिया पर शहनाज़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शहनाज के फैन्स ने उनके लिए एक खास जेस्चर दिखाया और उनपर गुलाब के फूल बरसाए। जिसका पूरा फायदा उठाते हुए एक्ट्रेस ने जमकर तस्वीर भी क्लीक करवाई। इस दौरान बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने बातों ही बातों में एक इशारा दिया। जिसके बाद अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि शहनाज़ को एक और बड़ी फिल्म मिल गई है। 

https://www.instagram.com/reel/CgHPjkzqPsL/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

कैमरों के सामने शहनाज़ ने हंसते हुए कहा “मैं चली अमेरिका संजू बाबा के साथ।”। एक्ट्रेस की बात के बाद सभी को ये लग रहा है कि सलमान खान के बाद वो संजय दत्त की फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि अभी तक इन खबरों पर किसी भी तरह कोई पक्की मोहर नहीं लगी है। 

What's your reaction?

Related Posts

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, कैफे जा रही प्लेयर्स, अकील खान गिरफ्तार

खबर इंडिया की।इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की सुरक्षा में बड़ी चूक…

एशिया कप से मिलने वाली पूरी फीस इंडियन आर्मी को देंगे सूर्यकुमार यादव, जानिए कितनी है उनकी मैच फीस.?

खबर इंडिया की।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में…

1 of 534

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *