न्यूज़भारतहेडलाइंस

बीजेपी ने इसलिए रखा है 400 पार का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- ‘अगर बच्चा परीक्षा में 99 नंबर लाता है तो हम…’

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. आखिर ये लक्ष्य क्यों-कैसे तय किया गया और इसके पीछे का मकसद क्या है? इन सभी मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में बातचीत की. पीएम मोदी ने यह भी बताया कि किस रणनीति के साथ बीजेपी ‘400 पार’ के नारे को लेकर आगे बढ़ रही है.

दिया स्टूडेंट्स का उदाहरण
इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा, ‘एक परिवार हमेशा अपने बच्चे से हर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करता है. यदि किसी परिवार का बच्चा 90 नंबर हासिल करता है तो उसे अगली बार 95 नंबर प्राप्त करने के लिए कहा जाता है. यदि बच्चा 99 नंबर प्राप्त करता है तो उससे कहा जाता है कि 100 नंबर मिलना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन चलो कोशिश करते हैं.’

पीएम ने की इंटरनेशनल रिलेशनशिप पर बात
पीएम मोदी ने कहा, ‘2019 के चुनावों के बाद से एनडीए और एनडीए प्लस के रूप में हमारे पास पहले से ही 400 सीटें थीं. तो फिर नेता के रूप में यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें (गठबंधन सदस्यों को) बताऊं कि हमें (इस बार) 400 से आगे जाना है.’ पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बात की. उन्होंने रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास के बीच जारी लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा, ‘अब तक हम सोचते थे कि इससे (जंग से) हम इतने दूर हैं. उससे उतने दूर हैं. डिप्लोमेटिक भाषा में ऐसा चलता था. हम बराबर दूरी बनाए रखते थे. मेरी भाषा थी कि हम कितने निकट हैं? इससे दुनिया में स्पर्धा की शुरुआत हुई. सब लोगों में निकट आने की प्रतिस्पर्धा चल रही है.’

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *