न्यूज़भारतहेडलाइंस

रूसी राष्ट्रपति पुतिन इसलिए करते हैं मोदी की तारीफ, खुद बताई इसके पीछे की वजह

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू किया। इस बातचीत में बीते दस सालों में हुए बदलावों के बारे में बात हुई तो वहीं देश के भविष्य के लिए पीएम मोदी ने अपना विजन भी शेयर किया. कई मुद्दों और महत्वपूर्ण सवालों से ते हुए जब बात वैश्विक स्तर पर चली गई तो पीएम मोदी ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि, ‘आज विश्व भारत पर भरोसा करता है.’

रुस-यूक्रेन जंग पर ये बोले मोदी
सवालों के सिलसिले में रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास के बीच जारी लड़ाई का जिक्र करते हुए पीएम मोदी से पूछा गया कि, अभी भारत 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है. अगले 5 साल में आप वैश्विक स्तर पर भारत का क्या रोल देखते हैं? इस पर पीएम मोदी ने कुछ वाकयों के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘अब तक हम सोचते थे कि इससे हम इतने दूर हैं. उससे उतने दूर हैं. डिप्लोमेटिक भाषा में ऐसा चलता था. हम बराबर दूरी बनाए रखते थे. मेरी भाषा थी कि हम कितने निकट हैं? इससे दुनिया में स्पर्धा की शुरुआत हुई. सब लोगों में निकट आने की प्रतिस्पर्धा चल रही है.

पीएम मोदी ने सुनाया पुराना किस्सा
इसके साथ ही पीएम ने बीते दिनों हुए रमजान के महीने का एक वाकया सुनाया. उन्होंने कहा कि, ‘जब रमजान का महीना था. मैंने अपने स्पेशल इनवॉय को इजरायल भेजा. कहा- इजरायल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सबसे मिलिए और समझाइए कि कम से कम रमजान में गाजा में बमबारी न करें. उन्होंने इसका पालन करने का भरपूर प्रयास किया. यहां तो आप मुझे मुसलमानों को लेकर घेर लेते हैं, लेकिन मोदी गाजा में रमजान के महीने में बमबारी रोकने की बात कर रहा है. मैं इसकी पब्लिसिटी नहीं करता क्योंकि कइयों ने प्रयास किए होंगे. मैंने भी प्रयास किया, भारत ने भी किया.’ पीएम मोदी ने कहा कि, ‘मेरा आज भी फिलिस्तीन के साथ उतना ही नाता है, जितना इजरायल के साथ. हमारे यहां फैशन क्या था, इजरायल जाओ, फिलिस्तीन जाओ और फैशन करके वापस आओ. मैंने कहा कि इजरायल जाऊंगा, वापस आऊंगा, मुझे ये ढोंग करने की जरूरत नहीं है. इजरायल गया. फिलिस्तीन जाऊंगा तो वो केवल वहीं की विजिट होगी. मजा देखिए कि जब मैं फिलिस्तीन गया तो विषय आया कि हेलिकॉप्टर ले जाएंगे कि नहीं. जॉर्डन के राष्ट्रपति को पता चला कि मैं जॉर्डन से होकर फिलिस्तीन जाने वाला हूं. जॉर्डन के प्राइम मिनिस्टर मोहम्मद साहब के वंशज हैं, उन्होंने मुझसे कहा कि आप ऐसे नहीं जा सकते, आप मेरे गेस्ट हैं. मेरे ही हेलिकॉप्टर में आप जाएंगे. मेरे घर खाना खाकर जाएंगे. मैं उनके घर गया, खाना खाया.’

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *