गॉसिपमनोरंजन

जल्द बंद हो सकता है द कपिल शर्मा शो? जानिए खबर की पूरी सच्चाई

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा कपिल शर्मा का विवाद तो जैसे तैसे थम गया। लेकिन अब जो खबरें आ रही हैं उससे ऐसा लग रहा है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है।

दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल के पास एक महीने का यूएस-कनाडा टूर है जिस वजह से वो शूटिंग नहीं कर पाएंगे। इसलिए उन्होंने शो से एक छोटा ब्रेक लेने का फैसला किया है।

इस बीच कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने यूएस-कनाडा टूर के बारे में बताया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘साल 2022 में अपने यूएस-कनाडा टूर के बारे में बताते हुए मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है। जल्द ही आप लोगों से मुलाकात होगी।

ये बात भी सामने आ रही है कपिल शर्मा अपने शो से कुछ वक्त का ब्रेक लेकर एक नए सीजन के साथ लौटेंगे। बता दें कि ‘द कपिल शर्मा शो’ सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो में से एक है। कपिल शर्मा द्वारा होस्ट किया गया यह शो काफी लंबे समय से चल रहा है।

आपको बता दें कि द कपिल शर्मा 2016 में शुरू किया गया था। 130 एपिसोड के बाद इसे अगस्त 2017 में बंद कर दिया गया।

इसके बाद ये दोबोरो 2018 में शुरू हुआ। 177 एपिसोड के प्रसारण के बाद इसे जनवरी 2021 में बंद कर दिया गया। कोरोना लॉकडाउन के दौरान इस शो को बंद कर दिया गया था। कपिल शर्मा अगस्त 2021 में नए सीजन के साथ आए। और ये शो अभी तक चल रहा है। शो में होस्ट कपिल शर्मा के अलावा कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुदेश लहरी, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर, अर्चना पूरन सिंह और भारती सिंह इस शो का हिस्सा है। फिलहाल, भारती इस शो में लंबे समय से नजर नहीं आ रही है।

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 64

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *