मशहुर रैपर और करोड़ों दिलों की धड़कन यो यो हनी सिंह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। और ये सुर्खियों में अपने कामों से ज्यादा अपने रिश्तों की वजह से रहते हैं। जी हां प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले सिंगर आजकल फिर से सुर्खियों में हैं।
आपको बता दें कि बीते कई दिनों से हनी सिंह, शालिनी तलवार संग तलाक को लेकर काफी सुर्खियों में थे। वहीं अब पिछली वाइफ शालिनी तलवार से तलाक के बाद रैपर को को एक बार फिर से प्यार हो गया है। इस बार उनका दिल एक फेमस मॉडल पर आ गया है। जिनके साथ आजकल उनकी नजदीकियां बढ़ रही है।
गौरतलब है कि एक्स वाइफ शालिनी तलवार से तलाक लेने के बाद हनी सिंह का नाम इन दिनों मॉडल टीना थडानी के संग जुड़ रहा है। हाल ही दोनों को एक इवेंट में एक साथ देखा गया। इवेंट में हनी सिंह मीडिया और पब्लिक के सामने टीना का हाथ थामे नजर आए।
दोनों पहली बार पब्लिकली साथ नजर आए। इस दौरान जहां हनी सिंह व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं उनकी लेडीलव टीना थडानी ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में काफी बोल्ड नजर आईं। वहीं टीना ने एक स्टाइलिश हैंडबैग भी कैरी किया था, जो उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था।













