न्यूज़

रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी, EMI में होगा इजाफा

आरबीआई ने रेपो रेट की दर इस साल रिकार्ड पांचवी बार बढ़ाई है। इस बार रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जा रही है। जिससे ये बढ़कर 6.25 फीसदी हो जाएगा। रेपो रेट के बढ़ने से सभी तरह के लोन जैसे होम लोन, कार लोन आदि की ईएमआई बढ़ जाएगी। जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। एक तो महंगाई उपर से रेपो रेट के बढ़ने से लोगों को दोहरे मार का सामना करना पड़ेगा।

एमपीसी बैठक के बाद आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इन रेटों के बढ़ाने का ऐलान किया। देश के आम नागरिकों के लिए ये तगड़ा झटका है। जिससे उनके जेब पर असर पड़ना तय है। जिस किसी ने भी लोन ले रखा है अब उसे लोन की ईएमआई चुकाने के लिए अधिक पैसे देने होंगे। बता दें कि इस साल कुल मिलाकर रेपो रेट में 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

भारत की जीडीपी 6.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। इससे पहले आरबीआई ने ही जीडीपी 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। लेकिन ग्लोबल चुनौतियों को देखते हुए इसे थोड़ा कम किया गया है।

रुस-युक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते भी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ रहा है लेकिन भारत पर इसके कम ही असर पड़ने के आसार जताए गए हैं जिससे भारत तमाम चुनौतियों के वावजदू तेजी से आगे बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *