मनोरंजन

सुहाना खान का ये अंदाज काफी वायरल हो रहा है

बॉलीवुड के बादशाह खान तो चर्चा में रहते ही हैं अब उनकी बेटी सुहाना खान भी चर्चा में बनीं रहती हैं। सुहाना इंडस्ट्री की उन स्टार्स किड्स में से हैं जिन्होंने अभी तक फिल्मों में डेब्यू नहीं किया है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग हमेशा ही हाई रहती है। कुछ ऐसा ही सुहाना के साथ भी है।

सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते नजर आती हैं। बीते दिनों सुहाना ने अपने दोस्तों संग पार्टी एंजॉय करती तस्वीरें शेयर की थीं जो काफी चर्चा में रहीं। इसी बीच सुहाना की एक और नई तस्वीर सामने आई है जो आते ही वायरल हो गई।

सुहाना खान

सुहाना खान अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुहाना की हल्की मुस्कान आपका दिल जीत लेगी। सुहाना इस फोटो में लाइट कर्ल हेयर स्टाइल में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सुहाना खान

वहीं फोटो में उनके पोज देने का अंदाज काफी खास है। पोज देने वक्त सुहाना का ​तिरछी नजर से देखना उनके लुक को और भी काफी खूबसूरत बना रहा है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसे शेयर करने के साथ ही सुहाना ने एक खास इमोजी भी बनाया है।

आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में सुहाना खान ने अपनी एक और तस्वीर इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की थी। ये उनकी पार्टी की तस्वीर थी। इस तस्वीर में सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करती नजर आईं थीं। इस दौरान सुहाना ने काफी खूबसूरत सा ब्लैक ड्रेस कैरी किया था। वहीं उनके बाल खुले हुए थे।

सुहाना खान

फोटो में सुहाना के पीछे चांद का पिक्चर लगी है जो रेड कलर का नजर आ रहा था। तस्वीर में आप सुहाना के साथ उनकी सहेलियों को भी देख सकते हैं। वहीं तस्वीर में उनका पोज देने का अंदाज काफी कातिलाना है। इस फोटो को शेयर करते हुए सहाना ने कैप्शन में लिखा, ‘लाल चाँद आसमान में कम…।’

Related Posts

उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

1 of 67

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *