मनोरंजन

लाल साड़ी में उर्फी जावेद ने ढाया कहर, ‘हाय हाय ये मजबूरी’ गाना हुआ रिलीज

अक्सर अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार वो अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में नहीं हैं, बल्कि चर्चा है उनके नए गाने की. उर्फी जावेद के नए गाने ‘हाय हाय ये मजबूरी’ ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर तहलका मजा दिया है. इस गाने में लाल साड़ी में पानी में भीगती उर्फी जावेद के लुक के साथ उनका डांस भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

‘बिग बॉस’ ओटीटी से अपनी पहचान बनाने वाली उर्फी ने तमाम टीवी शोज में काम किया है लेकिन इन दिनों को अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं. उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपना नया गाना शेयर किया है. उर्फी के फैंस काफी समय से उनके इस गाने ‘हाय हाय ये मजबूरी’ का इंतजार कर रहे थे. तय बात है कि उर्फी का ऐसा सिजलिंग अवतार आपने इससे पहले नहीं देखा होगा जैसा की वो गाने में नजर आ रही हैं. 

आपको बता दें कि उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उनकी एक फोटो क्लिक करने के लिए मीडिया के कैमरे एयरपोर्ट से लेकर मार्केट तक उनके फॉलो करते हैं. उर्फी भी अपने लुक के साथ आए दिन फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं. लेटेस्ट गाने में भी उर्फी का पहनावा आपका ध्यान खींचने वाला है. 

बता दें, उर्फी जावेद के नए गाने ‘हाय हाय ये मजबूरी’ में श्रुति राणे ने अपनी आवाज दी है. गाने के लीरिक्स राजेश मंथन के हैं. ये 70 के दशक में आई फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ का ये ओरिजनल गाना है जिसमें मनोज कुमार और जीनत अमान नजर आई थीं. उस समय इस गाने ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं और आज भी इस गाने को खूब पसंद किया जाता है. 

Related Posts

उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा

टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…

1 of 72

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *