अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

2 पत्नी, 18 बच्चे होने के बाद भी कई गर्लफ्रेंड… 40 साल के गुलशन के साथ सबसे खूबसूरत शादीशुदा प्रेमिका ने कर दिया कांड

खबर इंडिया की।दो शादियां, 18 बच्चों का बड़ा परिवार… और इसके बाद भी कई महिलाओं से लगातार संपर्क. प्रतापगढ़ के पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन की जिंदगी की यही परतें अब उनकी हत्या की कहानी का केंद्र बन गई हैं. पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि निजी रिश्तों की उलझन धीरे-धीरे ऐसी दिशा में बढ़ी, जिसने आखिरकार इस सनसनीखेज वारदात को जन्म दिया. प्रतापगढ़ जिले के मांधाता इलाके में सामने आए इस हत्याकांड में जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी वैसे-वैसे रिश्तों, भरोसे और निजी जिंदगी की एक ऐसी कहानी का जाल बुनता गया जो सबको चौंकाती जा रही है.

पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना जो कभी गांव की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा आज उसी गांव के घर-घर में चर्चा का केंद्र बना है. मुस्तका गुलशन का पारिवारिक ढांचा सामान्य नहीं था. पहली शादी उसने महज 16 साल की उम्र में किस्मतुल निशा से की थी. वक्त के साथ परिवार बढ़ा और करीब एक दशक बाद दूसरी शादी अम्बिया बानो से कर ली. दोनों पत्नियां एक ही घर में रहती थीं और दोनों से मिलाकर उनके कुल 18 बच्चे थे. पहली पत्नी से 9 और दूसरी से भी 9 बच्चे. एक ऐसा परिवार, जहां जिम्मेदारियां कम नहीं थीं. गांव में उसकी पहचान एक जिम्मेदार व्यक्ति और 2016 में प्रधान रह चुके नेता के रूप में थी. लोगों के बीच उठना-बैठना, विवाद सुलझाना और सामाजिक मामलों में सक्रिय रहना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था.

फोन की दुनिया और बढ़ते संपर्क
लेकिन इस सार्वजनिक जीवन के समानांतर एक और दुनिया भी चल रही थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि- मुस्तका गुलशन कई महिलाओं के संपर्क में था. मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई है. जांच में पाया गया कि वह देर रात तक कई नंबरों पर लंबी बातचीत करता था. यही कॉल डिटेल इस केस की सबसे मजबूत कड़ी बनकर सामने आई. जिस दिन वह लापता हुआ, उस दिन भी एक खास नंबर पर लगातार बातचीत हुई थी, जिसने पुलिस को सीधे मुख्य आरोपी तक पहुंचा दिया.

जानिए लापता से हत्या तक का मामला
18 मार्च को मुस्तका गुलशन के लापता होने की खबर सामने आई. परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने तलाश शुरू की. कुछ दिनों बाद नहर में एक बोरे के अंदर शव मिलने की सूचना मिली. जब शव को बाहर निकाला गया और पहचान हुई, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पूर्व प्रधान की इस तरह हत्या ने हर किसी को चौंका दिया.

कॉल डिटेल से खुली गुत्थी
पुलिस ने तकनीकी जांच को आधार बनाया. मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग ने जांच को सही दिशा दी. जिस नंबर पर आखिरी बार सबसे ज्यादा बातचीत हुई थी, वही इस केस की कुंजी बन गया. इसके बाद पुलिस उस महिला तक पहुंची और पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया. पूछताछ में महिला ने हत्या की बात कबूल कर ली और अपने सहयोगियों के बारे में भी जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक जांच में यह भी सामने आया कि यह अकेला रिश्ता नहीं था. मुस्तका कई महिलाओं से संपर्क में थे और यही बात धीरे-धीरे विवाद का कारण बनती गई. गांव के कुछ लोगों का कहना है कि वह मदद के लिए जाने जाते थे, लेकिन यही मदद कई बार निजी रिश्तों में बदल गई, जिसने बाद में तनाव को जन्म दिया.

परिवार में पसरा मातम
मुस्तका गुलशन की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है. 18 बच्चों का यह बड़ा परिवार अचानक अपने मुखिया को खो चुका है. जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, तो अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी. गांव के कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और कोई भी इस घटना को सहजता से स्वीकार नहीं कर पा रहा.

पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके भाई और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा

टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…

1 of 951

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *