न्यूज़भारतहेडलाइंस

धार भोजशाला सर्वे का दूसरा दिन: ASI टीम के सर्वे के दौरान हिंदू और मुस्लिम पक्ष के प्रतिनिधि भी मौजूद

उमाकांत त्रिपाठी।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के आदेश पर ज्ञानवापी की तरह धार स्थित भोजशाला का ASI सर्वे (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) का आज (शनिवार) को दूसरा दिन है। दिल्ली और भोपाल के अफसरों की टीम सर्वे कर रही है। ASI के वकील हिमांशु जोशी, हिंदू पक्ष की ओर से आशीष गोयल और गोपाल शर्मा सर्वे टीम के साथ भोजशाला पहुंचे। कमाल मौलाना वेलफेयर सोसाइटी के समद खान भी भोजशाला पहुंचे हैं। परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। भोजशाला में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस क्षेत्र की निगरानी 60 कैमरों की मदद से की जा रही है।

भोजशाला में 3 स्थानों पर रहे है कार्बन कोडिंग
भोजशाला में दूसरे दिन सर्वे जारी है। टीम भवन के भीतर फिजिकल रूप से जांच कर रही है। भोजशाला के पिछले हिस्से में सुबह मजदूरों से सबसे पहले फावड़े की मदद से सफाई करवाई गई। टीम ने भोजशाला के पिछले हिस्से में चिह्नित 3 स्थानों को कवर किया। दीवार से सटी मिट्‌टी को करीब 6 इंच तक हटाकर जांच कर रहे हैं।

 

शहर में तैनात है भारी पुलिस बल
सुरक्षा के लिहाज से सर्वे स्थल पर एएसपी, सीएसपी, तीन डीएसपी, आठ थाना प्रभारी सहित 175 का पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के हाई राइज भवनों पर भी पुलिस तैनात की गई है। शहर में 25 चौराहों पर पुलिस का फिक्स पॉइंट बनाया गया है। चार पुलिस मोबाइल भी लगातार भ्रमण कर रही है।

मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद बोले
मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद ने कहा कि रात को 1 बजे नोटिस देंगे तो सुबह 6 बजे आप भी नहीं जाओगे। अगर बीमार हालत में होंगे तो कैसे जाएंगे। समाज का कार्यकर्ता हूं तो हाजिर होना जरूरी है। उच्च न्यायालय का हम सम्मान करते हैं। मैं हाजिर होने के लिए जा रहा हूं। न्यायालय ने जो आदेश दिए हैं, उसका पालन करना है। अगर सर्वे हो तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जो नए इशू पैदा किए जा रहे हैं, 2004 में लाकर जो स्तंभ रखे गए हैं, हमने उसकी आपत्ति भी ली है और आवेदन भी दिया है।

शहर काजी बोले
शुक्रवार को धार के शहर काजी वकार सादिक व जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के जुल्फिकार अहमद ने कहा कि वे हाईकोर्ट के निर्णय का सम्मान करेंगे, लेकिन सर्वे की सूचना नहीं दी गई। शहर काजी भोजशाला के सर्वे के दौरान शामिल नहीं हुए। उन्होंने दैनिक भास्कर से कहा कि इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहना चाहता। मेरी तबीयत ठीक नहीं है।

अब पूरा समाज मिलकर लड़ेगा ये लड़ाई
एक दिन पहले शहर काजी ने कहा- हम समाज की एक मीटिंग बुलाकर समाज की ओर से ही कोर्ट जाने का सोच रहे हैं। हम कमल मौलाना वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष को भी बुलाएंगे और बैठकर बात करेंगे। पूरा समाज मिलकर अब लड़ेगा। हमारे पास डॉक्यूमेंट हैं कि यह मस्जिद है। यहां पर पांच टाइम की नमाज होनी चाहिए। अब हम 5 टाइम की नमाज पढ़ेंगे।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *