न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

डीएम-डीके पार्टेा के संस्थापक एवं एक्टर विजयकांत का निधन,कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही वेंटिलेटर पर थे।

उमाकांत त्रिपाठी।
तमिल सिनेमा के एक्टर और तमिलनाडु की DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत का 71 साल में निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई के MIOT अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली। वे कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वेंटिलेटर पर थे।
एक्टर और नेता विजयकांत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे

अस्पताल के बयान में कहा गया है निमोनिया के लिए भर्ती होने के बाद विजयकांत वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वे कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए, जिसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी। आखिरकार आज यानी कि 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम कर दिया गया है। विजयकांत को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि उस समय वे बिल्कुल स्वस्थ थे। यहां तक कि चेकअप के बाद वे घर भी लौटने वाले थे। DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत को इससे पहले 20 नवंबर को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी सांस संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था।

विजयकांत तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं

विजयकांत की एक्टिंग जर्नी बेहद शानदार थी। उन्होंने तकरीबन 154 फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। उन्होंने नरसिंहा, कैप्टन प्रभाकरण, धर्म चक्रम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। इतना ही नहीं वे एक सफल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। इसके बाद विजयकांत ने राजनीति का रुख लिया। वे 2011 से 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। उन्होंने तमिलनाडु की DMDK पार्टी की भी स्थापना की।

पीएम मोदी ने विजयकांत को श्रद्धांजलि दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (सोशल मीडिया) पर साझा किया- विजयकांत जी के निधन से बेहद दुखी हूं। वे तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज कलाकार थे, जिन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वे गहराई से प्रतिबद्ध थे। सार्वजनिक सेवा के लिए, उन्होंने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक शून्य छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा। वे एक करीबी दोस्त थे।

सोनू सूद ने भी लीजेंड एक्टर विजयकांत के निधन पर शोक जताया शोक

सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया पर विजयकांत के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- ‘कल्लाजगर’ मेरी अब तक की पहली फिल्म थी। जो महान एक्टर विजयकांत सर की ओर से मेरे लिए एक उपहार थी।
उन्हें मेरी ये तस्वीर मिली और कुछ ही समय में, मैं उनके साथ फिल्म करने लगा। मैं अपने करियर का श्रेय उन्हीं को देता हूं। मैं आपको बहुत याद करूंगा सर। RIP कैप्टन।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *