न्यूज़भारतहेडलाइंस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा लोगों का दिल जीतना सेना की जिम्मेदारी है। ऐसी गलती न करें,जिससे भारतीय नागरिकों को ठेस पहुंचे।

उमाकांत त्रिपाठी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने (27 दिसंबर) को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात का जायजा लिया। उन्होंने सेना से कहा- आप देश के रक्षक हैं, लेकिन मैं आपसे अनुरोध करना चाहता हूं कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा लोगों का दिल जीतना भी आपकी जिम्मेदारी है। सेना को ऐसी कोई गलती नहीं करनी चाहिए जिससे किसी भारतीय नागरिक को ठेस पहुंचे।

कश्मीर के राजौरी में 21 दिसंबर को आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में 4 जवान शहीद हो गए थे। सेना ने पूछताछ के लिए पुंछ इलाके के 8 लोगों को कस्टडी में लिया था। बाद में इनमें से 3 की लाशें मिली थीं। इसके बाद से ही घाटी में तनाव फैला है। राजनाथ उन परिवारों से भी मिले, जिनके सदस्यों के शव मिले थे।

हमें लड़ाई जीतनी है, आतंकवादियों को करना है खत्म

रक्षा मंत्री ने कहा कि सेनाओं को लोगों के साथ घनिष्ठ संबंध साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें लड़ाई जीतनी है, आतंकवादियों को खत्म करना है, लेकिन बड़ा उद्देश्य लोगों का दिल जीतना है। हम युद्ध जीतेंगे, लेकिन हमें दिल भी जीतने की जरूरत है और मुझे पता है कि आप ऐसा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

हमारे खजाने के दरवाजे खुले पूरी तरह

उन्होंने सैनिकों को आश्वासन दिया कि प्रत्येक सैनिक भारत के प्रत्येक परिवार के सदस्य की तरह है और हर भारतीय ऐसा महसूस करता है। कोई आप पर बुरी नजर डालता है तो यह हमको बर्दाश्त नहीं है। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां ऐसे हमलों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। निगरानी बढ़ाने के लिए जो भी सहायता की आवश्यकता होगी वह सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। हमारे खजाने के दरवाजे पूरी तरह खुले हैं।

ऐसे हमलों को हल्के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए

रक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे हमलों को हल्के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए। मुझे पता है कि आप (सेना) सभी सतर्क हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अधिक सतर्कता की आवश्यकता है। आपकी बहादुरी हमें गौरवान्वित करती है। आपके बलिदान, आपके प्रयास अमूल्य हैं। किसी सैनिक के शहीद होने पर भले ही हम कुछ मुआवजा देते हैं, लेकिन यह नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में 21 दिसंबर को हुए आतंकी हमले के बाद आर्मी चीफ मनोज पांडे सोमवार (25 दिसंबर) को पुंछ पहुंचे। आर्मी चीफ ने यहां कमांडरों से मुलाकात की और उन्हें प्रोफेशनल तरीके से काम करने की हिदायत दी। उधर, सेना ने मारपीट से 3 सिविलियन की मौत के आरोपी जवानों के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू कर दी है।

 

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *