न्यूज़भारतहेडलाइंस

अदिति राव हैदरी ने साउथ एक्टर सिद्धार्थ से की गुपचुप शादी, जल्द होगा ऑफिशियल अनाउंसमेंट

खबर टीम इंडिया की।साउथ एक्टर सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने शादी कर ली है। दोनों ने तेलंगाना के श्री रंगानायक स्वामी मंदिर में शादी रचाई है। हालांकि अभी तक फोटोज सामने नहीं आई हैं। सिद्धार्थ और अदिति शाम तक फोटोज शेयर कर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

तेलंगाना के मंदिर में रचाई शादी
सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने तेलंगाना के श्रीरंगापुरम जिले के रंगानायक स्वामी मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी की है। दोनों पिछले कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

2021 में फिल्म में साथ काम करने से बढ़ी थी नजदीकियां
सिद्धार्थ और अदिति ने एक साथ 2021 की तमिल-तेलुगु फिल्म महासमुद्रम में काम किया था। तभी से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। सिद्धार्थ ने बॉलीवुड की फेमस फिल्मों जैसे रंग दे बसंती और चश्मेबद्दूर में काम किया है। अदिति राव हैदरी साउथ के साथ हिंदी फिल्मों की भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पद्मावत, बॉस, रॉकस्टार और मर्डर-3 जैसी फिल्मों में काम किया है।

अदिति का संबंध है राजघराने परिवार से
अदिति का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद में एहसान हैदरी और विद्या राव के घर हुआ था। अदिति हैदराबाद के निजाम रहे मो. साहेल अकबर हैदरी की पड़पोती हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी के राजा थे।

 

Related Posts

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *