अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

गर्लफ्रेंड ने किया शादी के लिए इंकार तो आशिक का दिमाग हुआ खराब, मोहल्ले में चिपका दिए लड़की के न्यूड फोटो

उमाकांत त्रिपाठी।युवती से शादी के लिए कुंडली नहीं मिलने पर परिजनों के इनकार से नाराज एक इंजीनियर युवक ने बदले की आग में सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने युवती के फोटो मॉर्फ कर न्यूड बनाए और उन्हें युवती के मोहल्ले, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को डाक के जरिए भेजकर लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना दी। मामला सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मेट्रिमोनियल साइट से संपर्क, फिर रची साजिश

आरोपी ने सबसे पहले मेट्रिमोनियल साइट के जरिए युवती से संपर्क किया था। बातचीत के बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन कुंडली नहीं मिलने पर युवती के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इसी से आहत होकर आरोपी ने युवती और उसके परिवार से बदला लेने की साजिश रच डाली। अपराध से जुड़े धारावाहिक देखकर एडिट किए फोटोअपराध से जुड़े धारावाहिक देखकर आरोपी ने युवती के फोटो एडिट किए और उन्हें न्यूड रूप में तैयार किया। इसके बाद अलग-अलग जिलों के डाकघरों से पोस्ट कर ये फोटो युवती के रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों तक भेजे गए। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के घर के आसपास भी न्यूड फोटो वाले पोस्टर लगाए, जिससे परिवार की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक जारी रही प्रताड़ना
परिजनों की शिकायत के बावजूद आरोपी लगातार वारदात को अंजाम देता रहा। जुलाई 2025 से जनवरी 2026 के बीच कुल 7 बार न्यूड फोटो डाक से भेजे गए। इस दौरान पीड़ित परिवार गंभीर मानसिक तनाव से गुजरता रहा।

हुलिया बदलकर करता था वारदात
पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी हर बार अलग तरीका अपनाता था। चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी लगाता था, ताकि कोई पहचान न सके। डाकघर पहुंचने के लिए 2-3 बसें बदलता था। आरोपी ने उज्जैन, देवास, खांतेगांव, आष्टा और धार के डाकघरों का इस्तेमाल कर फोटो पोस्ट किए। इस तरह वह खुद की पहचान छिपाकर अपराध करता रहा।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

1 of 791

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *