न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अब कोई चार शादी नहीं कर पाएगा… असम की चुनावी रैली में गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि- यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के लागू होने से कथित घुसपैठियों की बढ़ती आबादी पर रोक लगेगी और वे चार शादियां भी नहीं कर पाएंगे. गृह मंत्री अमित शाह ने असम के गोलपाड़ा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि- भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य से घुसपैठ की समस्या खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और साथ ही जनजातीय विकास के लिए एक ठोस रोडमैप पर काम कर रही है.

यूसीसी को बताया घुसपैठ रोकने का उपाय
गोलपाड़ा जिले के दुधनोई में आयोजित चुनावी रैली में गृह मंत्री शाह ने कहा कि- यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने के बाद घुसपैठियों के लिए चार शादियां करना संभव नहीं रहेगा. साथ ही उन्होंने दावा किया कि यूसीसी से जनसंख्या असंतुलन की समस्या को भी नियंत्रित किया जा सकेगा. शाह ने कहा कि यह कदम देश और राज्य दोनों के हित में है और बीजेपी इस मुद्दे पर अपने फैसले पर कायम है.

जनजातीय विकास के लिए तैयार है रोडमैप
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मिलकर जनजातीय विकास के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है. उन्होंने कहा कि इस योजना को तभी लागू किया जा सकेगा, जब राज्य में बीजेपी की सरकार दोबारा बने. शाह ने मतदाताओं से बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि- इससे विकास की योजनाएं आगे बढ़ेंगी.

Related Posts

पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने 8 महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब, फिर कार में…!

खबर इंडिया की।राजस्थान में एक मां की ममता का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 813

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *