न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

गृहमंत्री अमित शाह का छ्त्तीसगढ़ दौरा, सीएम साय और वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत, रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ वेलकम

उमाकांत त्रिपाठी। Amit shah chhattisgarh visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चार अप्रैल की देर रात को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका गमजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह का उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

गृहमंत्री शाह आज दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी का दर्शन करेंगे
गृहमंत्री शाह आज शनिवार को बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिले जगदलपुर और दंतेवाड़ा जाएंगे। दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी का दर्शन करेंगे। इसके बाद ‘बस्तर पंडुम’ के समापन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका भी शामिल होंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पद्मश्री, नेशलन अवार्डी भी शामिल होंगे।

गृहमंत्री फोर्स के कमांडर्स के साथ बैठक लेंगे
तीन से पांच अप्रैल तक होने वाले बस्तर पंडुम में सुकमा दंतेवाड़ा, नारायणपुर के दस-दस गांव के सरपंचों को बुलाया गया है, जो गृहमंत्री के साथ भोजन के बाद चर्चा करेंगे। उसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री फोर्स के कमांडर्स के साथ बैठक लेंगे। फिर वापस रायपुर में आकर नक्सल मामले पर प्रशासनिक बैठक लेंगे। इसमें फोर्सेस प्रमुख और इंटेलिजेंस भी शामिल होंगे।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 980

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *