न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

डिब्रूगढ़ की रैली में कांग्रेस पर जमकर भड़के अमित शाह, कहा- असमिया पहचान से राहुल गांधी को दिक्कत

उमाकांत त्रिपाठी।असम विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर असम दौरे पर हैं. शुक्रवार (30 जनवरी) को उन्होंने डिब्रूगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. अमित शाह ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित एट होम रिसेप्शन में राहुल गांधी को राष्ट्रपति का दिया फटका न पहनने के लिए भी घेरा.

शाह ने कहा कि- राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के एट होम रिसेप्शन में इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने असमिया गमछा धारण नहीं किया. उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता पर असमिया संस्कृति के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि- बीजेपी ये बर्दाश्त नहीं करेगी. अमित शाह ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठ को हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि- राहुल गांधी से पूछता हूं कि कांग्रेस ने असम को बंदूकें, गोलियां, संघर्ष और मौतों के अलावा क्या दिया है? अमित शाह ने कहा कि हमने कांग्रेस सरकारों को देखा है जहां कई घोषणाएं, घोषणा मात्र ही रह गईं. उन्होंने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि- हिमंता बिस्वा सरमा ने ये घोषणा की और आज 250 एकड़ में फैले असम के दूसरे विधानसभा परिसर की आधारशिला रखी गई है.

इससे पहले, गृह मंत्री शाह ने कहा कि- आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है. महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उन्होंने कहा कि- आज यहां लगभग 825 करोड़ रुपये की लागत वाली 5 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है. अमित शाह ने कहा कि मैं असम के मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई देता हूं. उन्होंने 2025 में असम को समावेशी बनाने की घोषणा की थी और डिब्रूगढ़ को असम की दूसरी राजधानी बनाने का निर्णय भी घोषित किया था.

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि- आज पूरे भारत में डिब्रूगढ़ के निवासी असम की राजधानी के निवासी माने जाएंगे. उन्होंने ये डिब्रूगढ़ की धरती है, जहां से असम की चाय की सुगंध दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचती है और भारतीय चाय का समृद्ध स्वाद दुनिया भर में सराहा जाता है. गृह मंत्री ने कहा कि- इस क्षेत्र ने भारत को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर एक खास पहचान दी है.

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 870

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *