न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

अहमदाबाद को मिली इन दो योजनाओं की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन, होगा ये फायदा

उमाकांत त्रिपाठी।अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पहले उन्होंने और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद के घाटलोडिया वार्ड में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया। यह कार्यक्रम अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की तरफ से आयुष्मान वन में आयोजित किया गया था।

 

सभी को भावनात्मक संदेश देगा ये अभियान- शाह
इस पहल का मकसद है कि पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली दोनों को बढ़ावा मिल सके। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि- यह अभियान न केवल पर्यावरण को बचाने का काम करेगा बल्कि लोगों के दिलों को अपनी मां से जोड़ते हुए एक भावनात्मक संदेश भी देगा। अमित शाह ने आगे कहा कि यह पहल समाज को प्रकृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने वाली है।

शहरी स्वास्थ्य केंद्र का गृह मंत्री ने किया उद्घाटन
इसी दिन गृह मंत्री अमित शाह ने गोता वार्ड में बने शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भी उद्घाटन किया। लगभग 3.84 करोड़ रुपये की लागत से बने इस केंद्र में लोगों को सभी बुनियादी और विशेष स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। अहमदाबाद नगर निगम के अनुसार, इस तरह यह स्वास्थ्य केंद्र गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। खासतौर पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अब अपने इलाके में ही विशेषज्ञ डॉक्टर और जरूरी इलाज आसानी से मिल सकेगा।

 

शहरी स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध मुख्य सेवाएं
इसमें आयुष्मान भारत योजना (पीएमजेएवाई) कार्ड, अभा कार्ड जैसी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और जननी सुरक्षा योजना जैसी मातृ कल्याण योजनाओं का लाभ, महिलाओं की बीमारियों का इलाज व परामर्श, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए विशेष सुविधा शामिल हैं। इसके साथ ही नवजात शिशुओं और बच्चों के लिए जांच, इलाज और टीकाकरण के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की जांच व पहचान- जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर इत्यादि की सुविधा मौजूद है। नगर निगम के अनुसार, यहां संक्रामक बीमारियों की समय पर पहचान और इलाज, ममता दिवस कार्यक्रम के तहत महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य पर ध्यान, प्रयोगशाला जांच, दवाइयों की सुविधा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परामर्श सेवाएं पर उपलब्ध हैं।

Related Posts

1 of 892

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *