न्यूज़भारतहेडलाइंस

400 पार के नारे पर क्या बोले अमित शाह: कम वोटिंग पर गृहमंत्री ने दिया ये बयान

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव 2024 अपने तीसरे चरण में प्रवेश कर चुका है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया इंटरव्यू । इसमें अमित शाह से आरक्षण पर वायरल हुए फेक वीडियो से लेकर इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।

400 पार को लेकर बोले शाह
अमित शाह से सवाल पूछा गया कि 400 पार का नारा सुनकर BJP के वोटर घर से नहीं निकल रहे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दो चरण के चुनाव में बीजेपी 100 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है. उन्होंने कहा कि मैं जमीन पर लोगों के बीच रहने वाला व्यक्ति हूं. बीजेपी, एनडीए, नरेंद्र मोदी के समर्थक और एक-एक वोटर पूरे जुनून के साथ वोट डाल रहे हैं. अगर उदासीनता है तो इंडिया अलायंस के खेमे में है।

शाह ने किया बड़ा दावा
उन्होंने कहा,लोकसभा चुनाव 2024 में एकतरफ़ा NDA जीत रही है. बीजेपी और NDA के समर्थक पूरा वोटिंग कर रहे हैं. पीएम मोदी ने एक साल में 10 लाख नौकरियां दी हैं. बंगाल में कम से कम बीजेपी 30 सीट जीत कर आएगी. महाराष्ट्र में एक दो सीट घट बढ़ सकती हैं, बाकि इससे बड़ा परिवर्तन महाराष्ट्र में नहीं होगा।

शाह बोले 4 जून को साबित हो जाएगा
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ”मैंने मेरा आकलन बता दिया बाकी आप 4 जून को अपने चैनल पर बताएगा. तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हमारा संगठन अब काफी बढ़ा है. हम 400 पार निश्चित रूप से करेंगे ये बात आप लिख लीजिए, 4 जून को यह बात साबित हो जाएगी. हमने हमारा संकल्प पत्र देश के आगे रखा है, हमारे जितने भी वादे हैं हम उन्हें पूरा करेंगे।

शाह बोले
बीते दिनों अमित शाह का एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म करने को लेकर एक फेक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस बार में जब केंद्रीय गृह मंत्री से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब फेक वीडियो बनाओगे तो एजेंसी तो जांच करेगी ही. फिर जांच में फंसोगे तो एजेंसी के ऊपर आरोप लगाओगे।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *