न्यूज़भारतहेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री अमित शाह का कर्नाटक दौरा, बोले- BJP-JDS गठबंधन पर संदेह न करें

उमाकांत त्रिपाठी। गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार (11 फरवरी) को कर्नाटक में BJP कोर कमेटी की मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने BJP और JDS गठबंधन पर सवाल उठाने वाले BJP नेताओं को चेतावनी दी। शाह ने कहा कि जेडीएस और बीजेपी गठबंधन पर किसी को संदेह नहीं करना चाहिए। 2019 में ऐसे ही असंगत शब्दों के कारण कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की हार हुई थी। शाह ने नेताओं को हिदायत देते कहा कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि बेमेल बोल ही गठबंधन के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। कोई भी ऐसा बयान न दें जिससे गठबंधन खतरे में पड़े।

जात्रा महोत्सव में की शिरकत
इससे पहले उन्होंने वरुणा के सुत्तूर में जात्रा महोत्सव में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने जगद्गुरु शिवरात्रिश्वर शिवयोगी गाडुगे की विशेष पूजा की। उन्होंने चामुंडी हिल्स पहुंचकर देवी चामुंडेश्वरी की पूजा की। मंच पर जाने से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने शिवयोगी गाडुगे की विशेष पूजा की। जात्रा महोत्सव के दौरान अमित शाह ने बताया कि हम सभी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा देखी है। सुत्तूर मठ ने अयोध्या में अपनी शाखा खोलने का फैसला किया है, मैं इसके लिए सुत्तूर स्वामी को बधाई देता हूं। ये पीएम मोदी का ही प्रयास है जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर, बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे सांस्कृतिक केंद्रों के पुनरुद्धार का काम किया है।

सीट शेयरिंग पर भी बोले शाह
कर्नाटक भाजपा प्रमुख बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि बैठक में मैसूरु, मांड्या, हासन और चामराजनगर लोकसभा क्षेत्रों के 120 नेता भाग लेंगे। इसके अलावा राज्य भाजपा कोर कमेटी के साथ भी बैठक होगी, जहां आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। भाजपा और जद (एस) ने गठबंधन बनाया है और कर्नाटक में आगामी आम चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है। दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। ग्राउंड लेवल पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में के बीच कोई मसला न हो इस पर भी चर्चा होगी। बीजेपी ने 2019 के चुनावों में कर्नाटक की कुल 28 लोकसभा सीटों में से 26 पर जीत हासिल की थी, जिसमें मांड्या से निर्दलीय सुमलता अंबरीश भी शामिल थीं। कांग्रेस और जद(एस) ने एक-एक सीट हासिल की थी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *