न्यूज़भारतहेडलाइंस

उत्तप्रदेश में अमित शाह ने किया जनता से आह्वान, करना है सपा का सूपड़ा साफ; विपक्ष पर बोला हमला

उमाकांत त्रिपाठी।पश्चिमी यूपी में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ रहा है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। शाहपुर कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आज केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में यह जनसभा आयोजित की गई।

शाह ने विपक्ष पर बोला हमला
गृहमंत्री अमित शाह व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ मंच पर क्षेत्र के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। सभास्थल पर सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल के साथ भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात किया गया। रैली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी और अमित शाह के मंच पर पहुंचते ही मौजूद नेताओं ने उनका अभिवादन किया। यहां जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

अमित शाह बोले
रैली के मंच से बोलेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ करना है। इसी भूमि से चौधरी चरण सिंह ने किसानों की आवाज उठाने का काम किया। भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के कार्य किए।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *