दिल्लीन्यूज़राजनीतिहेडलाइंस

ऐसी सजा देंगे, दुनिया देखेगी… दिल्ली ब्लास्ट पर गृहमंत्री अमित शाह का सख्त बयान, कर दिया ये ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।Jammu and Kashmir : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली ब्लास्ट पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें सबसे सख्त सजा दी जाएगी. ताकि पूरी दुनिया को यह संदेश मिले कि भारत में कोई भी आतंकवादी वारदात करने की हिम्मत न कर सके.

शाह ने यह बात गुजरात के मेहसाणा जिले के बोरियावी गांव में श्री मोटीभाई आर चौधरी सागर सैनिक स्कूल और सागर ऑर्गेनिक प्लांट के उद्घाटन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कही. उन्होंने कहा कि यह एक कायराना हरकत है और इसमें शामिल हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाकर सजा दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय इस मामले में पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. “जिन लोगों ने यह आतंकी वारदात की और जो इसके पीछे हैं, उन्हें कानून के मुताबिक सबसे कड़ी सजा दी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संकल्प है कि इस जघन्य अपराध में शामिल कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा.गृह मंत्री ने blast में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटेगा.

 

शाह ने कहा कि- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ विश्व पटल पर मजबूत पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को मिलने वाली सजा से यह साफ संदेश जाएगा कि भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा.आपको बता दें कि- सोमवार शाम लाल किले के पास एक कार में हुए शक्तिशाली धमाके में कम से कम 12-13 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद से देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *