न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बंगाल के बाद तमिलनाडु में गरजेंगे गृहमंत्री अमित शाह, कल होगी बड़ी सभा, जानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।पश्चिम बंगाल के बाद तमिलनाडु में अपनी पार्टी की रणनीति सेट करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अमित शाह रविवार को रवाना होने वाले हैं। रविवार शाम को वह तमिलनाडु में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे।इस जनसभा से पहले सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। तमिलनाडु भाजपा नेता नैनार नागेंद्रन के नेतृत्व में यह जनसभा शाम 5 बजे पुदुक्कोट्टई के तिरुकोकर्णम में बालन नगर के पास पल्लाथिवयाल इलाके में होगी।

ड्रोन जैसे उपकरण पर बैन
गृह मंत्री शाह इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। रैली के हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने उस दिन कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास ड्रोन और अन्य मानवरहित हवाई वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि- यह प्रतिबंध जनसभा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एक निवारक सुरक्षा उपाय के तौर पर लागू किया गया है।इस बीच पुलिस ने चेतावनी दी है कि बैन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा तैयारियों पर नजर रख रही पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा तैयारियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी एंट्री रास्तों पर तलाशी और चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

Related Posts

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *