न्यूज़भारतहेडलाइंस

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा: सुबह से शाम तक रोड शो करेंगे शाह, कल दाखिल होगा नामांकन

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गुजरात दौरे पर पहुंचेंगे। जहां, वो गांधीनगर में सुबह से शाम तक ताबड़तोड़ रोड शो करेंगे। रोड शो के बाद शाम को अहमदाबाद में वेजलपुर में रात 8 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह गांधीनगर नगर से मौजूदा सांसद हैं और इस बार भी वो इसी सीट से मैदान में हैं।

शाह करेंगे आज रोड शो
गृहमंत्री अमित शाह अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में आज सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार और धुआंधार रोड शो करेंगे. गृहमंत्री ये रोड शो अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे। गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कुल 7 विधानसभा हैं। इसमें से 4 अहमदाबाद जिले की घटलोडिया, नारणपुरा, साबरमती, बेजलपुर और 3 गांधीनगर जिले की सानंद, गांधीनगर ,कलोल विधानसभा है।

शाह ने रखा 10 लाख वोटों का लक्ष्य
गांधीनगर में लगभग 21 लाख मतदाता हैं। बीजेपी ने इस बार यहां से 10 लाख वोटों से जीत का लक्ष्य रखा है। गृहमंत्री अमित शाह ने 2019 में गांधी नगर से 5.57 लाख के मार्जिन से ये सीट जीती थी। मिली जानकारी के मुताबिक विगत 2022 के विधानसभा चुनाव में गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभाओं में बीजेपी ने निम्नलिखित मार्जिन से चुनाव में लीड लिया था।

अहमदाबाद जिले की 4 विधानसभा सीटों पर जीत का मार्जिन
गांधीनगर जिले की तीन विधानसभा सीटों पर जीत का मार्जिन
सानंद में 50 हजार
गांधी नगर सिटी में 50 हजार
कलोल में 10 हजार

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का गांधीनगर लोकसभा में 18 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम

शाह करेंगे आज दो रोड शो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के कार्यक्रम की बात करें तो पहला रोड शो सुबह 9 बजे शुरू होगा।अहमदाबाद के APMC सर्कल से नलसरोवर चौक, साणंद से शुरू होगा। लगभग 1 घंटे तक ये रोड शो चलेगा. दूसरा रोड शो सुबह 10:15 बजे शुरू होगा। ये रोड शो गांधीनगर के जे.पी गेट से टावर चौक कलोल से शुरू होगा करीब 3-4 घंटे तक चलेगा।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *