दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बोडो नेता उपेंद्रनाथ ब्रह्मा के सम्मान में होगा सड़क और प्रतिमा का उद्घाटन, गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1मई को नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम के तहत बोड़ो नेता बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा के सम्मान में एक सड़क और प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि- दक्षिण दिल्ली के लाला लाजपतत राय मार्ग के एक 835 मीटर लंबे और 50 फीट चौड़े हिस्से का नाम बदलकर अब “बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा मार्ग” रखा जाएगा।

यह मार्ग कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है और बोडोलैंड गेस्ट हाउस के बगल से होकर गुजरता है। इसी दिन कैलाश कॉलोनी गोलचक्कर पर बोडोफा की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। इस आयोजन में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोरों, दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह, असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत डैमरी, बोडोलैंड कल्याण मंत्री उर्खाओ ग्वरा ब्रह्मा और ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU) के अध्यक्ष दीपेन बोरों भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर बोडो नेता बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा को उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए असम और बोडोलैंड क्षेत्र में 5 लाख मिट्टी के दीप 1 मई को शाम 5:30 बजे हर घर और सार्वजनिक स्थान पर जलाए जाएंगे। बोडोफा को बोड़ो समुदाय का जनक माना जाता है, जिन्होंने समुदाय के अधिकारों, पहचान और समावेशी समाज के निर्माण के लिए जीवन भर संघर्ष किया। ABSU के अध्यक्ष दीपेन बोरों ने बताया कि यह सम्मान पूरी बोड़ो जनता के लिए गर्व का क्षण है और प्रधानमंत्री  मोदी,  गृह मंत्री  शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सहयोग के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

उन्होंने यह भी बताया कि-  यह कार्यक्रम गृह मंत्री अमित शाह की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जो उन्होंने 6 दिसंबर 2024 को संसद भवन में ABSU द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के जवाब में दी थी, और बाद में 16 मार्च 2025 को कोकराझार के डोटमा में आयोजित ABSU के 57वें वार्षिक सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई थी। यह आयोजन न केवल बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने का प्रयास है, बल्कि उनके विचारों और सिद्धांतों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 885

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *