न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

31 मार्च तक मिट जाएगा नक्सलवाद.. छत्तीसगढ़ में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, निभाई मुरिया दरबार की रस्म

उमाकांत त्रिपाठी।जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 26 मार्च से पहले बस्तर नक्सलमुक्त हो जाएगा। दिल्ली के लोगों ने भ्रम फैलाया, नक्सलवाद ने बस्तर को विकास से दूर किया, लेकिन अब भाजपा शासन में मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी, और एक माह में 500 से अधिक नक्सलियों का सरेंडर जैसे ठोस कदम उठाए गए हैं।बस्तर अब ओलिंपिक का केंद्र बन रहा है, देशभर के आदिवासी यहां खेलेंगे, यह क्षेत्र अब वैश्विक आकर्षण का केंद्र है, जिसे दिल्ली जाकर सबको बताऊंगा और अपील करूंगा कि वे मुरिया दरबार जरूर आएं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी पर बल दिया है, हर घर में यह संकल्प होना चाहिए कि देश में बनी चीजों का ही उपयोग होगा, क्योंकि अगर 140 करोड़ लोग स्वदेशी को अपनाएं तो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता और GST में 395 चीजों पर टैक्स घटाया गया है, जो अब तक की सबसे बड़ी राहत है।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री बस सेवा की शुरुआत की। इससे 250 गांव कवर होंगे। इसके लिए 34 रूट का चयन किया गया है। इससे पहले शाह ने सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्म निभाई।
यहां वे मंत्री मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर और उनकी समस्याएं सुनीं।बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के अनुसार, अमित शाह देश के पहले ऐसे गृहमंत्री हैं, जो मुरिया दरबार में शामिल हुए। अब तक इस रस्म में केवल राज्य के मुख्यमंत्री ही शामिल होते थे।

 

 

 

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 800

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *