दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अप्रैल में एमपी आएंगे गृहमंत्री: सीएम मोहन-अमित शाह की मुलाकात के बाद तेज हुई सियासी हलचल, मुख्यमंत्री ने दिया था निमंत्रण

उमाकांत त्रिपाठी।MP BJP Adhyaksh: सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद अमित शाह के मध्य प्रदेश दौरे की चर्चा शुरू हो गई है, बताया जा रहा है कि- अप्रैल के महीने में  शाह एमपी का दौरा कर सकते हैं. क्योंकि सीएम मोहन ने अमित शाह को एमपी आने का निमंत्रण दिया है. माना जा रहा है कि अमित शाह किसानों को दूध पर बोनस देने की योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश में कर सकते हैं, लेकिन शाह का यह दौरा जितना सरकारी है उतने ही इसके राजनीतिक मायने भी हैं, इसलिए शाह के दौरे की आहट से ही मध्य प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है, ऐसा इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश में बीजेपी को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष चुनना है, ऐसे में अध्यक्ष पद के दावेदार एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं, क्योंकि अप्रैल में बीजेपी के अध्यक्ष पद का ऐलान हो सकता है.

शाह से मिले थे सीएम मोहन यादव
दरअसल, शनिवार को सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस मुलाकात में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी चर्चा हुई होगी. ऐसे में अप्रैल के पहले हफ्ते में ही अमित शाह मध्य प्रदेश आ सकते हैं, क्योंकि खुद सीएम मोहन यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि शाह के दौरे पर प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी चर्चा हो सकती है. खास बात यह है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के नए मुखिया पर मुहर दिल्ली से ही लगनी है, ऐसे में जो नेता इस रेस के दावेदार माने जा रहे हैं वह भोपाल से लेकर दिल्ली तक एक्टिव हो चुके हैं.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 924

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *