न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

गृहमंत्री अमित शाह समेत इन मंत्रियों ने अपने घर पर फहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें

उमाकांत त्रिपाठी।देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है।

शाह ने घर पर फहराया तिरंगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

शिवराज चौहान ने भोपाल में फहराया झंडा

भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने घर पर तिरंगा फहराया। सरकार का कहना है कि यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है जो देशभक्ति की भावना को मजबूत करती है।

सीएम योगी ने तिरंगे के साथ ली सेल्फी

सीएम योगी ने भी तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने सेल्फी भी ली।

धामी ने सीएम आवास पर फहराया तिरंगा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया।

भूपेंद्र पटेल ने फहराया तिरंगा

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अपने आवास पर तिरंगा फहराया। विभिन्न शहरों के प्रमुख चौराहों, एलिवेटेड रोड, सरकारी इमारतों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगे से सजाया गया है।

राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना जागृत करना है।

तीसरे और अंतिम चरण में अभियान

‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब अपने तीसरे और अंतिम चरण में पहुंच रहा है। यह चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा।

Related Posts

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *