न्यूज़भारतहेडलाइंस

शुरू हुआ अनंत -राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रशन का दूसरा दिन, अनंत अंबानी की इमोशनल स्पीच सुनकर भावुक हुए मुकेश अंबानी;

खबर टीम इंडिया की।अनंत-राधिका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन,अनंत बोले- मैंने बचपन से काफी बीमारियां झेलीं, पर माता-पिता ने मुझे इसका अहसास नहीं होने दिया; सुनकर भावुक हुए मुकेशअनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आज दूसरा दिन है। आज दो इवेंट्स हैं। पहले की थीम ‘अ वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ है, जिसमें मेहमानों को जंगल सफारी पर ले जाया जाएगा। शाम को दूसरा इवेंट होगा। इसकी थीम ‘मेला रुज’ है। शाम को इस कार्निवल में गेस्ट्स के लिए डांस और सॉन्ग परफॉर्मेंस होंगे।

अनंत अंबानी दी इमोशनल स्पीच
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के पहले दिन सिंगर रिहाना ने स्टेज परफॉर्मेंस दी। इसके बाद वनतारा थीम पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया। दोनों इवेंट्स देर रात तक चले और इनमें मेहमानों को अटैंड करने के लिए पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा। गुजरात के जामनगर में जारी 3 दिन के फंक्शन में कई देशी-विदेशी हस्तियां पहुंची हैं। रात में अनंत अंबानी ने एक इमोशनल स्पीच भी दी। उन्होंने इस स्पीच में अपनी बीमारी पर बात की। उनकी बात सुन पिता मुकेश अंबानी भावुक हो गए और उनके आंसू आ गए।

अंबानी परिवार ने फैमिली के साथ कराया फोटोशूट
कॉकटेल नाइट के दौरान अनंत अंबानी ने स्पीच दी। उन्होंने कहा- ‘मेरी मां पिछले 4 महीने से हर रोज 18-18 घंटे काम कर रही हैं। आप यहां जो भी अरेंजमेंट देख रहे हैं, वो सभी मेरी मां ने किए हैं। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद जो आप सभी मुझे और राधिका को आशीर्वाद और प्यार देने जामनगर तक आए हैं।’
अनंत ने आगे कहा- ‘आप सभी को यहां पाकर हम बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। अगर आपको कोई तकलीफ हुई तो इसके लिए हम माफी मांगते हैं। मैं अपने पेरेंट्स, भाई-बहन और दीदी-जीजाजी का बहुत आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मेरे और राधिका के लिए इतना बड़ा इवेंट ऑर्गेनाइज किया। अंबानी बोले मेरी जिंदगी इतनी आसान नहीं रही है। मैंने बचपन से ही काफी बीमारियां झेली हैं। हालांकि मेरे पिता और माता ने मुझे कभी यह एहसास नहीं कराया कि मैं बीमार हूं। उन्होंने मुझे हर वक्त हिम्मत दी।’ अनंत की बात सुनकर मुकेश अंबानी भावुक हो गए।

राधिका मर्चेंट बोली
राधिका मर्चेंट जामनगर एक ऐसी जगह है, जहां मैं और अनंत एक साथ बड़े हुए। यहीं पर हम दोनों के बीच प्यार भी हुआ। आज जब हम अपने भविष्य का इतना बड़ा कदम उठा रहे हैं, तो खुशी की बात है कि इसके लिए जामनगर को ही चुना गया है।

मुकेश अंबानी बोले
कॉकटेल नाइट के दौरान मुकेश अंबानी ने भी स्पीच दी। उन्होंने कहा, ‘जब भी मैं अनंत को देखता हूं, मुझे मेरे पिता धीरूभाई अंबानी की झलक दिखती हैं। मैं अनंत में अनंत शक्ति देखता हूं। वह हमेशा से धीरूभाई का चहेता रहा है।
नीता अंबानी ने एक वीडियो जारी करके कहा- तीनों बच्चों आकाश, ईशा और अनंत का बचपन जामनगर में ही बीता। बिजनेस के चलते मुंबई में रहने की वजह से कुछ चीजें पीछे छूट गई थीं, जिनसे मैं दुनिया को वाकिफ कराना चाहती थी। तीनों बच्चों को परिवार की जड़ों से जोड़े रखना चाहती हूं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *