न्यूज़भारतहेडलाइंस

अनंत- राधिका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में एक साथ नजर आए तीनों खान,नीता-मुकेश अंबानी ने दी डांस परफॉर्मेंस

खबर टीम इंडिया की।अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आज तीसरा दिन है। आज दो इवेंट्स हैं। पहली थीम टस्कर ट्रेल्स है, जिसमें मेहमानों के लिए दोपहर में लंच का इंतजाम किया गया है। शाम को दूसरा इवेंट होगा, जिसकी थीम हस्ताक्षर है। रात में इस इवेंट में गेस्ट्स के लिए डांस और सॉन्ग परफॉर्मेंस होंगी, जिसका ड्रेस कोड हेरिटेज इंडियन है।

जमकर नाचे बॉलीवुड केसितारे
2 मार्च कोइस सेलिब्रेशन का दूसरा दिन था। इस दिन दोपहर में मेहमानों को जंगल टूर करवाया गया और रात में परफॉर्मेंस हुईं। मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट्स जैसे कई विदेशी मेहमान पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। इस इवेंट में रेड कारपेट का आयोजन भी था, जिसमें सलमान खान, एम.एस.धोनी, महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे जैसे कई गेस्ट पहुंचे थे। दूसरे दिन नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने डांस परफॉर्मेंस दी। वहीं सलमान खान-शाहरुख खान और आमिर खान ने स्टेज पर साथ डांस कर हर किसी का ध्यान खींचा।ईवनिंग सेरेमनी में प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ डांस परफॉर्मेंस भी दी है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम.एस धोनी ने CSK के अपने एक्स टीम मेट DJ ब्रावो के साथ डांडिया खेला।

Related Posts

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *