न्यूज़भारतहेडलाइंस

मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत और बहु राधिका मर्चेट का प्री-वेडिंग फंक्शन अन्न सेवा के साथ किया शुरू,अन्न सेवा में 51 हजार स्थानीय लोगों को किया आमंत्रित

खबर टीम इंडिया की।मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन (28 फरवरी)को अन्न सेवा के साथ शुरू हुए। गुजरात के जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के जोगवाड गांव में स्थानीय लोगों को खाना खिलाया गया।
अन्न सेवा में 51 हजार स्थानीय लोगों को आमंत्रित गया है। मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट ने खुद गांववालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा। अन्न सेवा में राधिका की मां शैला, पिता वीरेन मर्चेंट और नानी भी शामिल हुईं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक जामनगर में होना है।

इस मौके पर

परिवार ने जामनगर के आसपास के गांवों में लोक डायरा (भजन-लोकगीत) और भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में अनंत अंबानी भी शामिल हुए। इस मौके पर गागवा गांव के लोगों ने हालारी पगड़ी पहनाकर तो नवानिया गांव में महिलाओं ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया।जामनगर में खावड़ी के पास रिलायंस रिफाइनरी है। इसी के चलते अंबानी परिवार ने आसपास के कई गांवों में यह कार्यक्रम रखा था। गांव वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोक डायरा और भोज का कार्यक्रम कई गांवों में रखा गया था। खुद अनंत अंबानी ने कुछ गांवों में शिरकत की। इस दौरान गांववालों ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया।

महिलाओं ने उतारी अनंत की आरती
गागवा गांव के बाद अनंत नवानिया गांव पहुंचे। यहां महिलाओं ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया। वहीं, गांव के अन्य लोगों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते उनके प्री-वेडिंग कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया। गांव वालों ने अनंत अंबानी को अहिरानी महारास की एक तस्वीर भी भेंट की।

1 से 3 मार्च तक होगा प्री-वेडिंग फंक्शन
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स में होना है। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश की कई मशहूर हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। मेहमानों के स्वागत के लिए जामनगर में सभी इंतजाम किए जा रहे
हैं।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *