न्यूज़भारतहेडलाइंस

अनंत-राधिका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन: मस्ती में झूमा जामनगर, सामने आई दिल छू लेने वाली तस्वीरें

खबर टीम इंडिया की।1 मार्च से शुरू हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का 3 मार्च को आखिरी दिन था। तीसरे दिन के इवेंट की शुरुआत हुई इस दौरान मेहमानों के लिए वनतारा में ब्रंच का आयोजन किया गया था। इसके बाद शाम 6 बजे से हस्ताक्षर सेरेमनी शुरू हुई।

अनंत के लिए डांस करती दिखी राधिका
जिसमें सभी मेहमानों के लिए ड्रेस कोड हेरिटेज इंडियन रखा गया था। हस्ताक्षर सेरेमनी के बाद महाआरती और फिर खुले आसमान के नीचे डिनर का आयोजन किया गया था। डिनर के बाद उदित नारायण, लकी अली, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल , शान, मोहित चौहान और DJ चेतस का म्यूजिकल परफॉरमेंस हुआ। इसके बाद आफ्टर पार्टी हुई जिसमें इंटरनेशनल सिंगर एकॉन ने परफॉर्म किया। सुखबीर ने उनका साथ दिया।सेरेमनी में एंट्री लेते हुए अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट, अनंत के लिए डांस करती दिखीं, वहीं नीता अंबानी ने भी भरतनाट्यम से सेरेमनी में चार चांद लगा दिए।

खत्म हुआ अनंत-राधिका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन
3 दिनों तक चली प्री-वेंडिंग सेरेमनी के पहले दिन रिहाना की परफॉर्मेंस और अनंत की भावुक स्पीच सुर्खियो में रही थी, वहीं दूसरे दिन मुकेश अंबानी-नीता अंबानी की परफॉर्मेंस और शाहरु-सलमान- आमिर के नाटू-नाटू गाने पर थिरकने का वीडियो सुर्खियों में रहा था।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *