न्यूज़भारतहेडलाइंस

सामने आया अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों का नतीजा: अरुणाचल में फिर बनी BJP सरकार

उमाकांत त्रिपाठी।अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों का नतीजा रविवार को आया। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 32 में से 31 सीट जीतकर फिर से सरकार बनाने जा रहा है। विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) को एक सीट मिली है। 25 साल (1994-2019) सीएम रहे पवन कुमार चामलिंग ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और वे दोनों से हार गए। दोनों राज्यों में 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी।उधर, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बना रही है। भाजपा को 60 में से 46 सीट पर जीत मिली हैं। पार्टी ने पहले ही 10 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की थी। अरुणाचल में भाजपा का नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ गठबंधन है। NPP को 5 सीटें मिली हैं। इस लिहाज से अरुणाचल में NDA के पास 51 सीटें हैं।

अरुणाचल में भाजपा ने सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे थे। वहीं, सिक्किम में SKM और SDF ने 32-32, वहीं 31 उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिटिजन एक्शन पार्टी-सिक्किम ने 30 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे।
सभाओं-रोड शो की बात करें तो पीएम नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च को ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में रोड शो किया था। वहीं, 7 मार्च को मोदी ने श्रीनगर से वर्चुअली सिक्किम में 6400 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की थी। राहुल-प्रियंका गांधी ने दोनों राज्यों में सभा नहीं की।

2019 के आम चुनावों के बाद SKM का भाजपा के साथ गठबंधन हुआ था, लेकिन इस बार चुनावों से पहले भाजपा ने सिक्किम में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करके गठबंधन तोड़ दिया था।
2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 41 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, सिक्किम में SKM 32 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

सिक्किम में जीतने की 3 वजहें-
इन चुनावों से पहले सिक्किम में युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं और राज्य में मुख्यमंत्री की योजनाओं का भी बड़ा असर रहा।
देश में पीएम आवास योजना तो है ही, लेकिन सिक्किम में भी मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को घर दिए गए, जिससे जनता में सकारात्मक संदेश गया।
चुनाव में SDF ने सत्ताधारी SKM पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। चुनाव से ठीक पहले जब बाढ़ आई, तो SDF के शासन में बनी योजनाओं के अधूरेपन और भ्रष्टाचार के आरोपों की पोल खुल गई। इसका SDF पर नकारात्मक असर पड़ा और जनता ने SKM पर भरोसा जताया।

प्रोफेसर नानी बाथ बोले
अरुणाचल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर नानी बाथ कहते हैं, ‘अरुणाचल में कोई भी विपक्ष में नहीं रहना चाहता है। सत्ता में भाजपा है, और जब तक केंद्र में भाजपा की सरकार रहेगी, तब तक राज्य में भी भाजपा की सरकार बनी रहेगी। लोगों ने कांग्रेस को वोट इसलिए नहीं दिया, क्योंकि कांग्रेस विपक्ष में है। लोगों का मानना है कि विपक्ष में रहने वाले उम्मीदवार को वोट देकर कोई फायदा नहीं है।’सरकार को लोग भले ही पसंद न करें या सरकार में बैठे लोग काम नहीं करें, लेकिन विपक्ष के लोग भी या तो भाजपा में आ गए हैं या विपक्ष में रहना ही नहीं चाहते। इसलिए भाजपा ये चुनाव जीत गई।’

 

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा- धन्यवाद अरुणाचल प्रदेश। एक शानदार राज्य के लोगों ने विकास के नाम पर जनादेश दिया। हमारी पार्टी राज्य की तरक्की के लिए काम करती रहेगी।
मोदी ने कहा कि मैं अरुणाचल भाजपा के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं। ये बताता है कि कैसे पूरे प्रदेश में लोगों से जुड़ा जाता है।

पीएम मोदी बोले
पीएम नरेंद्र मोदी ने सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) और सीएम पीएस तमांग गोले को जीत की बधाई दी। मोदी ने कहा कि हम सिक्किम सरकार के साथ मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने भाजपा को वोट दिया। मैं कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं। हमारी सिक्किम के विकास के लिए काम करती रहेगी।

अरुणाचल में भाजपा ने 44 सीट जीतीं
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 44 सीटें जीत लीं, जबकि 2 सीटों पर बढ़त बना ली है। पार्टी इनमें से 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 5 सीटें जीत चुकी है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 सीट जीत चुकी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 1 सीट जीत चुकी है, 2 पर आगे है। निर्दलीय 3 सीट जीत चुके हैं।

सिक्किम में SKM ने 26 सीटें जीतीं
सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने 26 सीटें जीत ली हैं। वह 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) 1 सीट जीत चुकी है।

अरुणाचल में भाजपा ने 43 सीट जीतींअरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 43 सीटें जीत लीं, जबकि 3 सीटों पर बढ़त बना ली है। पार्टी इनमें से 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 4 सीटें जीत चुके है, जबकि 1 पर आगे है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 सीट जीत चुकी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 1 सीट जीत चुकी है, 2 पर आगे है। निर्दलीय 3 सीट जीत चुके हैं।

अरुणाचल में भाजपा ने 41 सीट जीतीं
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 41 सीटें जीत लीं, जबकि 4 सीटों पर बढ़त बना ली है। पार्टी इनमें से 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 4 सीटें जीत चुके है, जबकि 2 पर आगे है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 सीट जीत चुकी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 1 सीट जीत चुकी है, 2 पर आगे है। निर्दलीय 2 सीट जीत चुके हैं, 1 पर आगे हैं।

 

अरुणाचल में भाजपा ने 39 सीट जीतीं
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 39 सीटें जीत लीं, जबकि 6 सीटों पर बढ़त बना ली है। पार्टी इनमें से 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 4 सीटें जीत चुके है, जबकि 2 पर आगे है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 सीट जीत चुकी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 1 सीट जीत चुकी है, 2 पर आगे है। निर्दलीय 2 सीट जीत चुके हैं, 1 पर आगे हैं।

सिक्किम में SKM ने 16 सीटें जीतीं
सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने 16 सीटें जीत ली हैं। वह 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) 1 सीट जीत चुकी है।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *