दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

केजरीवाल का शुगर लेवल 50 तक गिरा, आप सांसद ने किया बड़ा दावा, समर्थन में रैली करेगा I.N.D.I.A ब्लॉक

उमाकांत त्रिपाठी।आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संदीप पाठक शुक्रवार (26 जुलाई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अरविंद केजरीवाल का ब्लड शुगर लेवल 50 हो गया है।पाठक ने कहा- उनकी हालत चिंताजनक है। वह चुने हुए सीएम हैं, उन पर कई लोगों का भरोसा टिका हुआ है। ऐसे व्यक्ति को जेल में नहीं रखा जाना चाहिए।

आप सांसद बोले
AAP सांसद ने कहा कि उपराज्यपाल (एलजी) कह रहे है कि केजरीवाल जानबूझकर कर अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें किसी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
AAP ने कहा है कि केजरीवाल के स्वास्थ्य और उनकी रिहाई को लेकर I.N.D.I.A. ब्लॉक 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर रैली करेगा। इसमें अखिलेश और तेजस्वी यादव शामिल होंगे।

आतिशी बोली
25 जुलाई को दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। आतिशी ने ये भी कहा जब भाजपा को केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की संभावना के बारे में पता चला तो उन्होंने मुख्यमंत्री को CBI से गिरफ्तार करवा दिया।

यह जानते हुए कि केजरीवाल को पिछले 30 वर्षों से डायबिटीज है। हिरासत में उनका वजन 8.5 किलोग्राम तक कम हो गया है। उनका शुगर लेवल 34 बार गिर चुका है। आतिशी ने बताया कि केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट केंद्र और एलजी के साथ साझा की गई थी। इसमें बताया गया था कि केजरीवाल की शुगर क्रिटिकल लेवल तक गिर गई है।

31 जुलाई तक जेल में रहेंगे केजरीवाल
दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने CM अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी थी। वहीं, ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी उन्हें 31 जुलाई तक हिरासत में भेजा गया है।

CBI केस में जमानत पर फैसला 29 जुलाई को
दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 जुलाई को अरविंद केजरीवाल की CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका और अंतरिम जमानत की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। करीब ढाई घंटे तक चली बहस के बाद कोर्ट ने कहा था कि जमानत याचिका पर सुनवाई 29 जुलाई को करेंगे।

जस्टिस संजीव खन्ना बोले
वहीं, 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी। जस्टिस संजीव खन्ना ने जमानत देते हुए कहा था कि केजरीवाल 90 दिन से जेल में हैं। इसलिए उन्हें रिहा किए जाने का निर्देश देते हैं। हम जानते हैं कि वह चुने हुए नेता हैं और ये उन्हें तय करना है कि वे मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं या नहीं। हालांकि, इसमें केजरीवाल की तरफ से बेल बॉन्ड नहीं भरा गया है।

ED ने शराब नीति केस में सातवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की
9 जुलाई को ED ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सातवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की। 208 पेज की इस चार्जशीट में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति केस का सरगना और साजिशकर्ता बताया गया। चार्जशीट में कहा गया कि स्कैम से मिला पैसा आम आदमी पार्टी पर खर्च हुआ।

ईडी अपनी चार्जशीट में बोला
ED ने चार्जशीट में कहा गया कि केजरीवाल ने 2022 में हुए गोवा चुनाव में AAP के चुनाव अभियान में यह पैसा खर्च किया। दावा किया गया है कि केजरीवाल ने शराब बेचने के कॉन्ट्रैक्ट के लिए साउथ ग्रुप के सदस्यों से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 45 करोड़ रुपए गोवा चुनाव पर खर्च किए गए थे।

LG के प्रमुख सचिव बोले
दिल्ली के LG वीके सक्सेना के प्रधान सचिव ने मुख्य सचिव को शनिवार (20 जुलाई) को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सही डाइट नहीं लेने का आरोप लगाते हुए उनकी तबीयत का जिक्र किया है।प्रधान सचिव ने कहा है कि केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी ले रहे हैं। रिपोर्ट मिली है कि उन्होंने 6 जून से 13 जुलाई तक तीन बार के खाने में कम कैलोरी की डाइट ली है। उनका वजन भी 2 किलो कम हो गया है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *