न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

Bigg Boss 18 से खत्म हुआ अदिति का सफर, सलमान के शो में नहीं गली दाल, करोड़ों की मालकिन हैं अदिति

खबर इंडिया की।बिग बॉस 18 में पिछले हफ्ते तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, जिसमें से इस हफ्ते अदिति मिस्त्री का सफर खत्म हो गया है. दरअसल, शो में आगे बढ़ने के लिए अदिति घर के किसी सदस्य के साथ रिश्ता बनाने में कामयाब नहीं हो पाईं. अदिति सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के तौर पर जानी जाती हैं, बिग बॉस में लोगों ने उन्हें पसंद किया और वो हमेशा ही अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. अदिति बिग बॉस के घर में केवल कुछ ही दिन रह पाईं, उनके निकलने के बाद ही उनकी फीस को लेकर चर्चा की जा रही है.

इंस्टाग्राम पर अदिति को 2 मिलियन से ज्यादा लोग करते हैं फॉलो
अदिति के साथ बिग बॉस के घर में एक्ट्रेस एडिन रोज, डॉक्टर एंड एक्ट्रेस यामिनी मल्होत्रा ने भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी. अदिति की बात करें तो, वो सोशल मीडिया और अपने बिजनेस के दम पर ठीक-ठाक नेटवर्थ इकट्ठा कर लिया है. अदिति फिटनेस मॉडल के तौर पर अपना करियर बनाया है, सोशल मीडिया पर भी उनके काफी फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम की बात की जाए तो, अदिति को 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

अदिति के क्या हैं इनकम सोर्स ?
अदिति का खुद का फिटनेस ऐप भी है, इसके साथ ही उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया हुआ है. ऐप और फिटनेस ट्रेनर के अलावा अदिति री इनकम सोशल मीडिया पर ब्रांड के साथ कोलैबोरेशन से होती हैं. शुरुआती वक्त में अदिति ने अपनी फिटनेस की फोटोज और वीडियोज पोस्ट किया है, जिसने बाकी ब्रांड्स के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसके बाद से ही वो फिटनेस आउटफिट से लेकर और भी कई चीजों का प्रचार करना शुरू कर दिया.

कितनी है अदिति की नेटवर्थ ?
अदिति मिस्त्री के नेटवर्थ की बात करें तो, रिपोर्टस के मुताबिक, साल 2023 में उनकी नेटवर्थ लगभग 3-4 करोड़ रुपए हैं. वहीं बिग बॉस के फीस की बात की जाए तो फिलहाल इसके बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन फिर भी रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस के घर में रहने के लिए उन्होंने 1 लाख रुपए से कम फीस ली है.

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *