न्यूज़भारतहेडलाइंस

आज आएगी बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत 155 लोगों के होंगे नाम

 

उमाकांत त्रिपाठी। भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित करीब 155 लोगों के नाम शामिल होने की चर्चा है।

पीएम मोदी को वाराणसी से मिल सकता है टिकट
PM मोदी को वाराणसी, अमित शाह को गांधीनगर, राजनाथ सिंह को लखनऊ, स्मृति ईरानी को अमेठी, धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर या गुना-शिवपुरी, शिवराज सिंह चौहान को भोपाल या विदिशा और संबित पात्रा को ओडिशा के पुरी से टिकट दिया जा सकता है।

इनके अलावा भिवानी बल्लभगढ़ से भूपेंद्र यादव, डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, राजौरी-अनंतनाग से रविंद्र रैना, कोटा से ओम बिड़ला, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से परवेश वर्मा और आसनसोल से भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की बैठक हुई थी। इसमें 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर देर रात 11 बजे से 3:15 तक, करीब 4 घंटे तक मंथन हुआ। इस बैठक में PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा BJP शासित राज्यों के CM भी मौजूद रहे।मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सांसदों के टिकट कट सकते हैं

सूत्रों की मानें तो
​​​​​​ भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और सागर में मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं। यहां पार्टी नए चेहरों को मौका देगी। भाजपा ने इस साल विधानसभा चुनाव में 3 केंद्रीय मंत्री, 5 सांसद और राष्ट्रीय महासचिव को उतारा था। इसी तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी दिग्गजों को उतारा जा सकता है। पार्टी का मानना है कि इससे जीत का अंतर बढ़ेगा।

MP की 12-15 सीटें हो सकती है घोषित
इस रणनीति के तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भोपाल, 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव को सागर से टिकट दिया जा सकता है। वहीं, जबलपुर और इंदौर में चौंकाने वाले चेहरे सामने आ सकते हैं। उम्मीदवारों की पहली सूची में मध्य प्रदेश की 12 से 15 सीटें घोषित हो सकती हैं।

निषाद पार्टी को मिल सकती है सीट
राज्य में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अपना दल, RLD और अन्य पार्टियों को 6 सीटें दे सकती है। अपना दल को मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज, जबकि RLD को बिजनौर, बागपत सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा ओपी राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को घोसी और संजय निषाद की निषाद पार्टी को खलीलाबाद सीट मिल सकती है।

AJSU को एक सीट देगी भाजपा
सूत्रों के मुताबिक, झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से भाजपा अपने सहयोगी AJSU के लिए एकमात्र गिरिडीह सीट छोड़ेगी। बाकी के 13 सीटों पर वह खुद चुनाव लड़ेगी। पहली लिस्ट में 2019 में हारी हुई राजमहल और पश्चिमी सिंहभूम सीट पर प्रत्याशी का ऐलान हो सकता है।

असम की 14 लोकसभा सीटें: 11 पर भाजपा, 3 पर सहयोगी उतरेंगे
असम की 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा का सहयोगी दलों से समझौता हो गया है। भाजपा असम में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि दो सीटों पर असम गण परिषद (AGP) और एक सीट पर यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) उम्मीदवार उतारेगी। AGP बारपेटा और धुबरी, तो UPPL कोकराझार से कैंडिडेट उतारेगी।

पीएम मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भाजपा के लिए 370 और NDA के लिए 400 प्लस सीटों की तैयारी के साथ काम करें। इसे लेकर पुराने सहयोगियों को साधने पर भी मीटिंग में चर्चा हुई।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *