दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

“भाजपा को जानो” पहल: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की मलेशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को “भाजपा को जानो” पहल के तहत दिल्ली में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की। आपको बता दें कि मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आए हैं।
बीजेपी के विदेश प्रभारी विजय चौथाईवाले के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और मलेशिया के प्रधानमंत्री के बीच मुलाकात मलेशिया की सत्तारूढ़ पार्टी और बीजेपी के बीच बातचीत बढ़ाने की “भाजपा को जानो” पहल का हिस्सा है।

इन मुद्दों पर हुई बातचीत
चौथाईवाले ने एएनआई से कहा, “मलेशिया के दौरे पर आए प्रधानमंत्री के साथ भाजपा अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी की मुलाकात मलेशिया की सत्तारूढ़ पार्टी और भाजपा के बीच बातचीत बढ़ाने की “भाजपा को जानो” पहल के तहत एक और कदम है।” नड्डा ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी-टू-पार्टी संबंधों को मजबूत करने और दोनों नेताओं की आपसी समझ को एक दूसरे से शेयर किया है।

नड्डा ने किया पोस्ट
एक्स पर एक पोस्ट में जे पी नड्डा ने लिखा- “‘बीजेपी को जानो’ पहल के हिस्से के रूप में नई दिल्ली में मलेशिया के प्रधान मंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम से मिलने और उनसे बातचीत करने का सम्मान मिला। हमने पार्टी-टू-पार्टी संबंधों को मजबूत करने और हमारी आपसी समझ को गहरा करने के लिए बहुमूल्य अंतर्दृष्टि का आदान-प्रदान किया। भारत-मलेशिया संबंधों को मजबूत करने पर हमारी चर्चा एक मजबूत साझेदारी के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है जो आपसी विकास और सहयोग को बढ़ावा देती है।” बैठक के दौरान, नेताओं ने पिछले दशक में भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों में को लेकर चर्चा की।

बीजेपी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी बैठक भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतिनिधिमंडल के आदान-प्रदान के माध्यम से पार्टी-टू-पार्टी संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित थी।

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *