न्यूज़भारतहेडलाइंस

हिमाचल पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, I.N.D.I.A गठबंधन पर बोला तीखा हमला

उमाकांत त्रिपाठी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित जनसभा में I.N.D.I.A अलायंस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने I.N.D.I.A को परिवार बचाने का गठबंधन बताया। नड्डा ने कहा कि फारुख अब्दुल्ला को उमर अब्दुल्ला, मुफ्ती साहब को महबूबा, प्रकाश बादल को सुखबीर बादल की चिंता, मुलायम सिंह यादव के बाद अखिलेश यादव, लालू के बाद राबड़ी आईं। नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी बेल पर हैं। भ्रष्टाचार में सब फंसे हैं। केजरीवाल जल रहे हैं। आधे जेल में हैं और आधे बोल पर हैं। इनके नेता जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस नेता द्वारा अलग देश की डिमांड पर नड्डा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो यात्रा पर निकले हैं।

कांग्रेस सरकार पर बोला तीखा हमला
प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को आपदा के दौरान 1782 करोड़ रुपए दिए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बोल रहे हैं कि केंद्र से मदद नहीं मिली। नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर केंद्र से मिली राशि में भ्रष्टाचार करने और भाई भतीजावाद के आधार पर खर्च करने का आरोप लगाया। हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर विद्यायकों के पोन टेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह सरकार ज्यादा टिकने वाली नहीं है।

रोड शो में पहुंचे हजारों लोग
इससे पहले वर्कर के उत्साह को देखते हुए नड्डा ने ओपन जीप में शिला चौक से जोरावर स्टेडियम तक रोड शो निकाला‌। हालांकि, गगल एयरपोर्ट से रोड शो सुबह ही कैंसल कर दिया गया। रैली स्थल पर बारिश के बावजूद वर्कर डटे रहे। जोरावर स्टेडियम लोगों से खचाखच भरा था। पार्टी वर्कर में जोरदार उत्साह देखने को मिला। नड्डा के अभिनंदन समारोह में कांगड़ा और चंबा जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों से भीड़ जुटाई गई इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा जेपी नड्डा का अभिनंदन कर रही है। नड्डा का बज्रेश्वरी मंदिर जाने का कार्यक्रम भी फ्लाइट लेट होने की वजह से रद्द कर दिया है। दरअसल, देश के तीन राज्यों में BJP की शानदार जीत को भाजपा ने जेपी नड्डा का प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्र में अभिनंदन समारोह करने का निर्णय लिया था। इसी कड़ी में आज धर्मशाला का कार्यक्रम रखा गया है। इससे पहले जेपी नड्डा का बिलासपुर, मंडी के सुंदरनगर, कुल्लू, सोलन और शिमला में जोरदार अभिनंदन पार्टी द्वारा किया जा चुका है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *