न्यूज़भारतहेडलाइंस

बीजेपी की 8वीं लिस्ट में 3 राज्यों के नामों का ऐलान, कट गया सनी देओल का टिकट

उमाकांत त्रिपाठी।भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शनिवार 30 मार्च को अपने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 3 राज्यों के 11 कैंडिडेट्स के नाम हैं। ओडिशा से 3, पंजाब से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काट दिया है। भाजपा ने कटक सीट से BJD से आए भर्तृहरि मेहताब को मैदान में उतारा है।लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अब तक 8 लिस्ट में 417 नामों का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 195, दूसरी में 72, तीसरी में 9, चौथी में 15, 5वीं में 111, छठी और 7वीं में 2-2 नाम घोषित किए गए हैं।

 

पंजाब में हुआ 6 नामों का ऐलान
भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें 6 नाम हैं। तीन दूसरे दल से आए नेता हैं। परनीत कौर पटियाला सीट से कांग्रेस सांसद थीं। 14 मार्च को ही उन्होंने भाजपा जॉइन की।
रवनीत सिंह बिट़्टू लुधियाना से कांग्रेस सांसद थे। वे 26 मार्च को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। सुशील कुमार रिंकू जालंधर सीट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर लोकसभा उपचुनाव जीते थे। मगर, अचानक 27 मार्च को AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। राज्य में 11 लोकसभा सीटें हैं।

2 मार्च को जारी हुई थी भाजपा की पहली लिस्ट
2 मार्च को जारी भाजपा की पहली लिस्ट में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी हुए थे। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 SC, 18 ST, 57 OBC नाम रहे। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट थे, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा। पहली लिस्ट में बताया गया कि नरेंद्र मोदी काशी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार (20 मार्च) की शाम भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।भाजपा की तीसरी लिस्ट गुरुवार (21 मार्च) को आ गई है। इसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *