न्यूज़भारतहेडलाइंस

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने खोला बड़ा राज, बोले- रेंट के कपड़े पहनते हैं फिल्मी स्टार

खबर टीम इंडिया की।अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि बॉलीवुड में ज्यादातर लोग इतने मंहगे और स्टाइलिश कपड़े कैसे पहनते हैं। ऐसा बहुत ही रेयर होता है, जब वो अपने कपड़े रिपीट करते हों। ऐसे में आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड की पोल खोल दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ट्रेंड के साथ बने रहने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स कपड़े खरीदते नहीं हैं, बल्कि रेंट पर लेते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि उन्हें दिलजीत दोसांझ का ड्रेसिंग स्टाइल बहुत पसंद है।

बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर बोले आयुष्मान
बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा- पूरा बॉलीवुड रेंट पर है। आपको क्या लगता है, हम इतने कपड़े खरीदते हैं? हम स्टाइलिश हायर करते हैं, वो कपड़े मंगवाते हैं, और फिर वापस कर देते हैं। हम इतने सारे कपड़े कहां से लेंगे।

आयुष्मान ने की दिलजीत की तारीफ
दिलजीत की तारीफ करते हुए आयुष्मान ने कहा- मुझे दिलजीत का स्टाइल बहुत ज्यादा पसंद है। आज दुनिया भर में लोग उन्हें जानते हैं। मैं पूरे पंजाब के लिए बहुत खुश हूं। उन्होंने पंजाब को ग्लोबल स्टेज तक पहुंचाया है। वो बहुत ज्यादा ही अच्छे हैं।

आयुष्मान अपने भाई को लेकर बोले
आयुष्मान अपने भाई अपारशक्ति खुराना के फैशन सेंस की तारीफ करते हुए बोले कि उनका फैशन सेंस शुरू से ही काफी अच्छा रहा है। लेकिन मुझे पहले से ही फैशन में उतना इंटरेस्ट नहीं रहा है। हां, मेरे प्रोफेशन के हिसाब से मुझे फैशन फॉलो करना पड़ता है, फिर भी मैं उसमें बहुत ज्यादा इंटरेस्ट नहीं लेता हूं। लेकिन मेरे छोटे भाई अपारशक्ति का फैशन सेंस बहुत अच्छा है।जब मैं शुरुआत में एंकरिंग किया करता था, तो उसे अपना स्टाइलिस्ट बनाता था। मैं उससे कहता था कि तुम मेरा स्टाइल कर दो। इससे घर का पैसा घर में ही रह जाएगा।

आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो सौरव गांगुली की बायोपिक के अलावा जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में उनके काम करने की चर्चा है। फिलहाल आयुष्मान खुराना का फोकस अपने म्यूजिक करियर पर है। उन्होंने वार्नर म्यूजिक इंडिया से हाथ मिलाया है। उनका गाना ‘अंख दा तारा’ हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *