न्यूज़भारतहेडलाइंस

जब तक बीजेपी है, हम आदिवासियों दलितों और पिछड़ों का आरक्षण नहीं लूटने देंगे.. दुमका में अमित शाह का जनता से वादा

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को झारखंड के मधुपुर और दुमका में जनसभा को संबोधित किया। मधुपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो अपने बेटे-बेटी और भतीजे के लिए काम करता हो, वो गोड्डा के गरीब आदिवासियों, पिछड़े वर्ग और दलितों का कल्याण कर सकता है? आपका कल्याण सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं, क्योंकि 140 करोड़ भारतीय ही नरेन्द्र मोदी का परिवार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर हमें डरा रहे हैं ​कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, उससे PoK मत मांगो। मैं आज बाबा की भूमि से कह रहा हूं, राहुल बाबा, हम भाजपा वाले हैं, हम एटम बम से नहीं डरते। पीओके भारत का है, रहेगा और हम इसे वापस लेकर रहेंगे।

सोरेन ने नहीं किया आपके साथ न्याय
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और हेमंत सोरेन ने अपने वोट बैंक के लिए आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डाला और उसे मुस्लिमों को दे दिया। ममता बनर्जी ने 180 जातियों को पिछड़ा वर्ग श्रेणी में अनाधिकृत रूप से शामिल किया, जिसे कोलकाता हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। मैं बाबा की भूमि पर कह कर जाता हूं, जब तक भाजपा है, हम आदिवासियों दलितों और पिछड़ों का आरक्षण नहीं लूटने देंगे। इससे पहले अमित शाह ने दुमका में सभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां NDA कैंडिडेट सीता सोरेन के लिए चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं जब तक झारखंड का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा। बहन सीता को न्याय दिलाना आपका काम है। भले हेमंत सोरेन ने आपके साथ न्याय नहीं किया। बीजेपी आपका सम्मान भी करेगी और न्याय भी करेगी।

कांग्रेस ने रोका राम मंदिर का काम
अभी जो ये जेल में बैठकर निवेदन कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए झारखंड भ्रष्टाचार का एटीएम है। जिस कांग्रेस पार्टी ने सालों तक झारखंड को धोखा दिया आज मुख्यमंत्री बने रहने के लिए वो कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर को रोक कर रखा। मोदी जी ने केस भी जीता और जनवरी में जय श्री राम भी कर दिया।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *