क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल: समारोह से क्यों गायब थे PCB अफसर, ICC ने बताई वजह, पाकिस्तान को जमकर सुनाया

खबर इंडिया की।भारतीय टीम ने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया. भारतीय टीम ने तीसरी बार इस टूर्नामेंट को जीता है. सबसे पहले भारतीय टीम ने साल 2002 में श्रीलंका के साथ इस खिताब को शेयर किया था. फिर साल 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम चैम्पियन बनी. अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने इतिहास रचा है.

फाइनल मैच के बाद हुए विवाद पर ICC की सफाई
चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद पुरस्कार समारोह के दौरान विवाद खड़ा हो गया था. दरअसल मंच पर तब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं था. बता दें कि पाकिस्तान की मेजबानी में ही ये टूर्नामेंट आयोजित हुआ था. अब पूरे मामले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से सफाई दी गई है. आईसीसी ने मेजबान पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है.

आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा,कि- पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी अनुपलब्ध थे और उन्होंने दुबई की यात्रा नहीं की. मेरे मुताबिक बोर्ड के अधिकारियों को ही प्रेजेंटशन सेरेमनी के लिए बुलाया जा सकता है. पीसीबी से कोई भी पदाधिकारी इसके लिए उपलब्ध नहीं था. वे (पीसीबी) मेजबान थे, उन्हें वहां होना चाहिए था.

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो डालकर कहा था, कि-भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती, लेकिन पीसीबी का कोई प्रतिनिधि फाइनल के बाद नहीं था. पाकिस्तान मेजबान था. मेरी यह समझ में नहीं आया कि पीसीबी से कोई वहां क्यों नहीं था.

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी दुबई नहीं जा सके क्योंकि बतौर गृहमंत्री उनकी कुछ मसरूफियत थी. आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत सैकिया ने पदक, ट्रॉफी और खिलाड़ियों को जैकेट दिए.

पीसीबी सूत्रों ने दावा किया था बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमैर अहमद दुबई गए थे, लेकिन उन्हें पुरस्कार समारोह में नहीं बुलाया गया. हालांकि, आईसीसी के प्रवक्ता के बयान से स्पष्ट है कि ये दावा गलत था क्योंकि मंच पर पीसीबी का कोई अधिकारी उपस्थित नहीं था. सुमैर अहमद इस टूर्नामेंट के डायरेक्टर भी थे.

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 905

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *