न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

गृहमंत्री से मिलने पहुंचे चंडीगढ़ मेयर: हरप्रीत कौर ने की अमित शाह से मुलाकात, वित्तीय संकट पर हुई लंबी चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नगर निगम के गंभीर वित्तीय संकट पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री को निगम की मौजूदा वित्तीय चुनौतियों से अवगत कराते हुए आवश्यक नागरिक सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता की मांग की।

मेयर बबला ने बैठक में स्पष्ट किया कि चंडीगढ़, एक केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते, बुनियादी ढांचे के विकास, स्वच्छता और जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले अनुदानों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि- बढ़ती शहरी आवश्यकताओं और मौजूदा वित्तीय सीमाओं के कारण नागरिक सुविधाओं के प्रभावी प्रबंधन में कठिनाइयाँ आ रही हैं, जिसके चलते केंद्र सरकार का हस्तक्षेप आवश्यक हो गया है।

गृह मंत्री शाह ने चंडीगढ़ मेयर की चिंताओं को ध्यानपूर्वक सुना
गृह मंत्री शाह ने मेयर की चिंताओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि- इस मुद्दे की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने चंडीगढ़ नगर निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और आवश्यक सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने गृह मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि जल्द ही चंडीगढ़ नगर निगम को आवश्यक वित्तीय सहायता मिलेगी, जिससे शहर के नागरिकों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी।

Related Posts

1 of 892

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *