न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

NDA के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की मीटिंग: जम्मू् कश्मीर, संविधान और इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा में भाजपा सरकार की शपथ के बाद चंडीगढ़ के होटल में एनडीए के मुख्यमंत्रियों की पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान पीएम ने कहा कि- इतिहास में पहली बार जम्मू-कश्मीर की सरकार ने भारत के संविधान की शपथ ली है। आर्टिकल 370 और 35ए के हटने से पहले जम्मू-कश्मीर के CM और मंत्री राज्य के अलग संविधान की शपथ लेते थे।

पीएम मोदी ने की बैठक
NDA की यह बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि- महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्य लड़ाई भाजपा- कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधनों में है। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा के 13 सीएम व 16 डिप्टी सीएम थे।

पीएम मोदी बोले
महाराष्ट्र व आंध्र के सीएम और डिप्टी सीएम के साथ ही बिहार, सिक्किम, नगालैंड और मेघालय के सहयोगी दल के नेता भी शमिल हुए। मीटिंग में पीएम मोदी ने इस बात पर बल दिया कि हमें गुड गवर्नेस से लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान कर उनकी सेवा करनी चाहिए।प्रशासन की मूल अवधारणा इस बात पर निर्भर करती है कि हम लोगों की समस्याओं को किस तरह से समाधान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का प्रयास होना चाहिए हमें प्रो पीपल, प्रो एक्टिव, गुड गवर्नेस पर ध्यान देना चाहिए।

 

नड्डा बोले- लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए…
बैठक को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा,कि-हमने बैठक में सुशासन के पहलुओं और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की। हमारा गठबंधन राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 1975 के बाद गैर कांग्रेसी सरकार की सीएम की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *