न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 200 सीटों पर बनी सहमति, आज इतने नामों की पहली लिस्ट जारी करेगी बीजेपी?

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें कैंडिडेट्स के नाम पर चर्चा की गई। उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में भाजपा सबसे आगे है।

आज पहली लिस्ट आ सकती है सामने
भाजपा CEC ने दिल्ली बैठक में 110 नाम तय किए हैं। उसमें से 50 से 60 नामों की पहली लिस्ट शुक्रवार को दिल्ली से घोषित हो सकती है। इसमें ज्यादातर मौजूदा विधायक होंगे। हालांकि, कुछ सीटों पर चेहरे बदले जा सकते हैं। कुछ मंत्रियों के टिकट भी कट सकते हैं।सूत्रों का कहना है कि- भाजपा इस रुख पर कायम है कि- वह 150 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके बाद शेष बची 138 सीटें शिंदे सेना और अजीत गुट के बीच बांटी जाएंगी।चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया। राज्य में 20 नवंबर को सिंगल फेज में सभी 288 सीटों पर वोटिंग होगी।23 नवंबर को रिजल्ट घोषित आएगा। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार में शामिल बड़ी पार्टियों में बीजेपी, शिवसेना शिंदे और एनसीपी (अजित) हैं।

 

शरद पवार बोले-
सीटों के बंटवारे के बारे में फैसला पाटिल लेंगे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा है कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के तीनों सहयोगी दलों के बीच महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 288 में से 200 सीट पर आम सहमति बन चुकी है। एमवीए में राकांपा (एसपी), कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।

महाराष्ट्र के सतारा में पवार ने कहा कि- हरियाणा चुनाव के नतीजे का महाराष्ट्र के चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हरियाणा में कांग्रेस को भाजपा से हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘सीट-बंटवारे की चर्चा में मैं सीधे तौर पर शामिल नहीं हूं।

जयंत पाटिल (राकांपा-एसपी की प्रदेश इकाई के प्रमुख) पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनसे मिली जानकारी के अनुसार, कुल 288 सीट में से 200 पर सहमति बन गई है। यह पूछे जाने पर कि सतारा जिले में राकांपा (एसपी) किन सीटों की मांग करेगी, उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे के बारे में फैसला पाटिल लेंगे।

प्रभारी रमेश चेन्निथला बोले-20 अक्टूबर को करेंगे बैठक
20 अक्टूबर को कांग्रेस CEC करेगी मीटिंग महाराष्ट्र कांग्रेस 20 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करेगी, जिसमें राज्य के उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। महाराष्ट्र चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की बुधवार को दिल्ली के हिमाचल भवन में बैठक के बाद, विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि- हम 20 अक्टूबर को एक और बैठक करेंगे और सब कुछ अंतिम रूप दिया जाएगा।

Related Posts

1 of 814

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *