उमाकांत त्रिपाठी।।Bastar Pandum Festival: छत्तीसगढ़ के बस्तर में कभी माओवाद, हिंसा और विकास के पिछड़ेपन की छवि दिखती थी. बस्तर का इलाका नक्सलियों की गोलियों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब हालात हालात बिल्कुल बदल चुके हैं और अब बस्तर विकास की राह पर चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर के विकास की चर्चा की है और कहा है कि आज बस्तर विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है.

बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य रूप
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, कि- 7 से 9 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ में ‘बस्तर पंडुम’ का विशेष आयोजन किया गया. इस उत्सव के दौरान बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य रूप दिखा. इस प्रयास से जुड़े अपने सभी परिवारजनों को मेरी हार्दिक बधाई. ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं.’




)
)













