क्रिकेटन्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

क्या डांस कोरियोग्राफर नंदिका से था पलाश मुच्छल का रिश्ता, इसी वजह से टली दोनों की शादी.?

खबर इंडिया की।Palash Muchhal and Smriti Mandhana Marriage Update: भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेयर स्मृति मंधाना मौजूदा समय में चर्चा में हैं. वुमन्स वर्ल्डकप जीतने के बाद क्रिकेटर ने शादी का फैसला किया और वे अपने बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल संग शादी कर रही थीं. मगर पारिवारिक कारणों से शादी के दिन ही फंक्शन को रोकना पड़ा. स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और इसके बाद खुद पलाश की भी तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी.

लेकिन इसी बीच पलाश के अफेयर्स को लेकर अफवाहें आने लगीं जिससे इस केस ने नया मोड़ ले लिया. दो अलग-अलग कोरियोग्राफर्स के नाम सामने आए जिनके पलाश संग अफेयर की बात कही गई. लेकिन अब इन अफवाहों पर विराम लग गया है. पहले इस मामले में कोरियोग्राफर गुलनाज ने अपनी सफाई दी थी और अब दूसरी कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी का भी रिएक्शन आ गया है.आइए जानते हैं कि मामले में उन्होंने क्या कहा है.

नंदिका ने इंस्टा हैंडल पर एक लंबा स्टेटमेंट शेयर करते हुए लिखा कि- पिछले कुछ दिनों से मैं देख रही हूं कि मेरा नाम एक ऐसी परिस्थिति के साथ जोड़ा जा रहा है जिसकी वजह से किसी को निजी तौर पर गहरे दुख का सामना करना पड़ा है. ऐसे में मैं ये क्लियर करना चाहती हूं कि मेरे बारे में जो अनुमान लगाए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि मैं किसी के रिश्ते के बीच में आई हूं ये बात पूरी तरह से गलत है. मैं जिस चीज का हिस्सा हूं ही नहीं उसमें खुद को इन्वॉल्व होते देखना मेरे लिए बहुत दुखद है. साथ ही ये भी महसूस करना बहुत कठिन है कि किस तरह से बिना आधार के सेट किया गया नैरेटिव कैसे कहानी का पूरा रूप ही बदल दिया है.

अपनी बात कन्क्ल्यूड करते हुए नंदिका ने कहा कि-कृपया ये समझिए कि इससे बाहर निकलना मेरे लिए इतना आसान नहीं होगा. मैं गलत आरोप नहीं झेल सकती हूं. मैं ये देख पा रही हूं कि मेरी वजह से खामखां उन लोगों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जो मेरी फिक्र करते हैं. वो भी ऐसी जानकारी पर जो सही है ही नहीं. इससे मेरी मानसिक स्थिति पर भी काफी फर्क पड़ रहा है.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 821

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *