दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने की सीएम मोहन से मुलाकात: दोनों के बीच हुई कई मुद्दों पर बात, सीएम ने पीएम को दिया एमपी आने का न्योता

उमाकांत त्रिपाठी।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम यादव ने पीएम मोदी को अगले साल होने वाली ग्लोबल समिट के लिए आमंत्रित किया। वहीं, राज्य में नदी जोड़ो अभियान के तहत दो बड़ी परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि- पहला प्रोजेक्ट बुंदेलखंड क्षेत्र की केन-बेतवा और दूसरी पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना है। मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि पीएम मोदी केन-बेतवा परियोजना की भूमि-पूजन करेंगे। उन्होंने कहा,कि-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन-बेतवा परियोजना का भूमि-पूजन करेंगे। इस परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई स्तर पर वृद्धि होगी।

एमपी के 10 जिलों को मिलेगा लाभ
सीएम ने कहा कि इन परियोजनाओं से मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को लाभ होगा। उन्होंने कहा, ‘पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना लंबित रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका हल निकालकर प्रदेश के 10 और राजस्थान के 13 जिलों को सौगात दी है। पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परियोजना के सपने को साकार किया है।

ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर प्लांट व आईटी पार्क स्थापित किया गया
उन्होंने कहा कि- ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया गया है। यह नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अलग पहचान बना रहा है। साथ ही आईटी पार्क युवाओं को नौकरी दे रहा है। राज्य की खनिज और जल संपदा का इस्तेमाल कर संभावनाएं साकार कर रहा।

Related Posts

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *