दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

सीएम मोहन यादव ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, MP बनेगा मिल्क कैपिटल, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।CM Mohan Yadav and Home Minister Shah Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को दिल्ली दौरे पर है. यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री सहित कई अधिकारियों से मुलाकात की. संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट के बाद सीएम मोहन यादव ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री शाह को प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में नए कानून लागू करने और किए गए नवाचारों के बारे में बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि- राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश की राजधानी बने, उन्होंने कहा कि- दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश में प्रदेश की हिस्सेदारी, जो अभी 9 प्रतिशत है, उसको बढ़ाकर 25% करने का लक्ष्य रखा गया है. नए कानून लागू करने में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य बन गया है.

सुशासन के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे :  मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि- प्रदेश में चल रहे नवाचारों के माध्यम से सुशासन के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे. उन्होंने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री शाह से मिल रहे मार्गदर्शन और सहयोग के लिये आभार मानते हुए कहा कि “दूध उत्पादन में वृद्धि, नए कानूनों के क्रियान्वयन, सहकारिता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. मध्यप्रदेश सुशासन के नए-नए कीर्तिमान रचे तथा देश की डेयरी राजधानी बने. इस दिशा में हम निरंतर प्रयासरत हैं.”

इसके पहले सीएम मोहन यादव से क्रिस्प इंडिया के प्रबंध संचालक डॉ. श्रीकांत पाटिल ने सौजन्य भेंट की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने “CRISP” के 29वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा विगत 28 वर्षों से कौशल विकास के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों की सराहना की. सीएम ने कहा कि “सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस (CRISP) प्रदेश की अग्रणी संस्थाओं में से एक है. विगत 28 वर्षों से यह संस्था कौशल विकास, औद्योगिक प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में गतिविधियां संचालित कर रही है. क्रिस्प ने प्रदेश के लगभग 1 लाख 50 हजार छात्रों, 15 सौ प्रशिक्षकों और 10 हजार से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया है. क्रिस्प के केंद्रों का विस्तार अब संभाग स्तर तक किया जाएगा और उज्जैन में इसका पहला संभागीय केंद्र स्थापित होगा.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 924

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *